सेंसेक्स-निफ्टी बता रहे अलग कहानी, डेटा चौंकाने वाला… टॉप 1000 में 735 शेयर 10% से ज्यादा टूटे

भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क निफ्टी और सेंसेक्स की चाल से बाजार में रिकवरी दिख सकती है, लेकिन ब्रॉडर मार्केट की तस्वीर बेहद चौंकाने वाली है। आंकड़े बताते हैं कि NSE के टॉप 1000 शेयरों में से 735 सितंबर 2024 के स्तर से नीचे आ चुके हैं।

Sensex-Nifty vs Broad Market: शेयर बाजार में ज्यादातर निवेशकों की नजर बेंचमार्क इंंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स तक रहती है। लेकिन, निफ्टी में जहां 50 कंपनियों की हलचल का पता चलता है, वहीं, सेंसेक्स में 30 कंपनियों की जानकारी मिलती है। जबकि, बाजार में करीब 5000 कंपनियां लिस्टेड हैं। इन 5000 में से 1000 टॉप कंपनियों का हाल देखते हैं, तो बेहद चौंकाने वाली तस्वरी सामने आती है। क्योंकि, सितंबर 2024 के बाद से सेंसेक्स और निफ्टी में जहां एक सीमित गिरावट दिखी है। वहीं, ब्रॉडर मार्केट में भारी बिकवाली ने सैकड़ों शेयरों को गहरे नुकसान में धकेल दिया है।

Nifty Sensex vs broad market

ब्रॉडर मार्केट में भारी गिरावट

इंडेक्स की मजबूती के पीछे छिपी कमजोरी

सितंबर 2024 के बाद से सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 7% की गिरावट दर्ज हुई है। पहली नजर में यह गिरावट ज्यादा बड़ी नहीं लगती। लेकिन इंडेक्स की यह मजबूती बाजार की असली स्थिति को पूरी तरह नहीं दिखाती। कई सेक्टर और ज्यादातर छोटे शेयरों में लगातार बिकवाली देखने को मिली है।

End of Feed