Closing Bell: सेंसेक्स 480 अंक उछला, निफ्टी 25700 से ऊपर बंद, आईटी ने बढ़ाया दबाव

Sensex Nifty Share Market में 23 फरवरी को बाजार में मजबूती रही। सेंसेक्स 480 अंक चढ़कर 83,294 पर और निफ्टी 25,713 पर बंद हुआ। बैंकिंग, PSU बैंक और हेल्थकेयर में खरीदारी, जबकि IT और केमिकल शेयरों में कमजोरी दिखी। जानिए ब्रॉड मार्केट और मार्केट ब्रेड्थ का पूरा हाल।

Nifty Sensex Share Market Today: आज भारतीय शेयर बाजार में एक तरफ जहां यूएस सुप्रीम कोर्ट की तरफ से रेसिप्रोकल टैरिफ को अवैध ठहराए जाने का असर दिखा। वहीं, दूसरी, तरफ आईटी सेक्टर के दबाव के चलते बजार एक सीमित रेंज में बना रहा। US मार्केट का एक्सपोजर और निर्यात आधारित कंपनियों के शेयरों में जहां टैरिफ को अवैध करार दिए जाने से खरीदारी देखने को मिली। वहीं, दूसरी तरफ रिजर्व बैंक की तरफ से मिस-सेलिंग के मामले में सख्त रुख अपनाए जाने से बैंकिंग सेक्टर पर दबाव दिखा।

Share Market Today

आज शेयर बाजार का हाल

कैसा रहा सेंसेक्स-निफ्टी का हाल?

23 फरवरी को बाजार में मजबूती देखने को मिली। सेंसेक्स 479.95 अंक यानी 0.58% चढ़कर 83,294.66 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 141.75 अंक यानी 0.55% की बढ़त के साथ 25,713 के स्तर पर पहुंचा। दिनभर इंडेक्स सकारात्मक दायरे में कारोबार करते रहे और अपने-अपने इंट्राडे हाई के करीब बंद हुए। बैंकिंग और PSU बैंक शेयरों में खरीदारी ने बाजार को सहारा दिया, जबकि IT शेयरों में कमजोरी से तेजी की रफ्तार कुछ सीमित रही।

End of Feed