Stock Market Today: बाजार में रिकॉर्डतोड़ तेजी का सिलसिला थमा, सेंसेक्स 739 अंक फिसला

BSE,NSE, Share Bazar Today: टाटा स्टील में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई, जबकि जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर भी लगभग पांच प्रतिशत टूट गया। टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज अन्य प्रमुख शेयर में गिरावट रही।

BSE,NSE, Share Bazar Today:वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और घरेलू स्तर पर चार दिनों की रिकॉर्ड तेजी के बाद मुनाफावसूली का जोर रहने से शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 739 अंक नीचे आ गया और निफ्टी भी नुकसान में रहा।कारोबारियों ने कहा कि दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आई गिरावट ने भी बाजार को नीचे लाने का काम किया।बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 738.81 अंक यानी 0.91 प्रतिशत टूटकर 81,000 अंक से नीचे 80,604.65 पर बंद हुआ। हालांकि शुरुआती कारोबार में यह 81,587.76 के अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था लेकिन मुनाफावसूली के दबाव में यह टूट गया।कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 844.36 अंक गिरकर 80,499.10 पर आ गया था। सेंसेक्स ने बृहस्पतिवार को पहली बार 81,000 अंक का आंकड़ा छुआ था।

stock market, share market, stock market today, share market today, stocks to watch, important things stock market today, trade guide, how to trade today, trade guide intraday

शेयर बाजार में गिरावट

किन स्टॉक में गिरावट

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 269.95 अंक यानी 1.09 प्रतिशत गिरकर 24,530.90 पर बंद हुआ। यह शुरुआती दौर में 24,854.80 के अपने नए रिकॉर्ड शिखर पर पहुंच गया था लेकिन बाद में यह कमजोर पड़ गया। कारोबार के दौरान एक समय यह 292.7 अंक गिरकर 24,508.15 पर आ गया था।सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से टाटा स्टील में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई, जबकि जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर भी लगभग पांच प्रतिशत टूट गया। टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज अन्य प्रमुख शेयर में गिरावट रही।

End of Feed