Sensex 876 और Nifty 257 अंक लुढ़ककर बंद, एक दिन साफ हुए ₹6 लाख करोड़

शेयर बाजार में आज 19 अक्टूबर को भारी बिकवाली हावी रही। बेंचमार्क इंडेक्स Sensex 876 और Nifty 257 लुढ़ककर बंद हुए। बाजार में हुई चौतरफा बिकवाली के चलते निवेशकों को 6 लाख करोड़ रुपये का झटका लगा है।

Closing Bell Sensex Nifty : शेयर बाजार में सोमवार, 19 अक्टूबर को बिकवाली का दबाव देखने को मिला। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन Sensex 876 अंक से ज्यादा टूटकर बंद हुआ, जबकि Nifty में 257 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में कमजोरी, ग्लोबल बाजारों से मिले दबाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने निवेशकों का सेंटीमेंट बिगाड़ा। बाजार की इस गिरावट में निवेशकों की करीब ₹6 लाख करोड़ की पूंजी साफ हो गई।

Share Market nifty sensex

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

कारोबार के अंत में Sensex 876.37 अंक यानी 1.17% टूटकर 73,852.90 पर बंद हुआ। वहीं Nifty 50 में 257.20 अंक यानी 1.11% की गिरावट आई और यह 22,888.95 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में Sensex 73,708.54 तक फिसला, जबकि Nifty ने 22,845 का निचला स्तर छुआ।

End of Feed