Sensex 238 और Nifty 51 अंक टूटकर बंद, जानिए बाजार में गिरावट की 4 बड़ी वजहें

शेयर बाजार में आज मिलाजुला कारोबार हुआ। जहां बेंचमार्क इंडेक्स Sensex और Nifty गिरावट में बंद हुए। वहीं, कुछ सेक्टर में मजबूत खरीदारी देखने को मिली। दिन आखिर में बाजार में गिरावट 4 बड़ी वजहों से आई।

Share Market Closing Today : घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को उतार-चढ़ाव के बीच आखिरकार कमजोरी देखने को मिली। Sensex 238.41 अंक (0.31%) टूटकर 77,470.11 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50.80 अंक (0.21%) फिसलकर 24,187.70 पर आ गया। कारोबार के दौरान निफ्टी 24,135 तक लुढ़का, हालांकि बाद में कुछ रिकवरी भी देखने को मिली। बाजार की गिरावट के पीछे केवल एक वजह नहीं थी। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, विदेशी निवेशकों की बिकवाली, एचडीएफसी बैंक में कमजोरी और तकनीकी स्तरों पर दबाव ने निवेशकों का मूड बिगाड़ दिया।

Stock Market Crash sensex, nifty शेयर बाजार में गिरावट

शेयर बाजार में गिरावट

1. कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

ब्रेंट क्रूड करीब 90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना रहा। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और सप्लाई को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण तेल महंगा हो रहा है। सुबह जब क्रूड ऑयल में हल्की नरमी आई, तो निवेशकों का भरोसा बढ़ा था। लेकिन, दिन गुजरने के साथ भी जब क्रूड के दाम और नहीं घटे, तो निवेशकों ने रिस्क लेने से हाथ पीछे खींच लिए।

2. विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में 1,121 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने खरीदारी जारी रखी, लेकिन वह विदेशी बिकवाली का पूरा असर खत्म नहीं कर सके। विश्लेषकों का कहना है कि जब तक विदेशी निवेशकों की बिकवाली नहीं थमती, तब तक बाजार में तेज रैली की उम्मीद कम रहेगी।

End of Feed