Sensex 460, Nifty 124 अंक नीचे बंद, ₹4 लाख करोड़ साफ, 5 वजहों से पड़ी निवेशकों पर मार

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को चौतरफा बिकवाली के दबाव में बंद हुआ। बेंचमार्क इंडेक्स Sensex 460 और Nifty 124 अंक नीचे बंद हुए। ब्रॉड मार्केट में बिकवाली के चलते निवेशकों को 4 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ।

Stock Market Closing Bell Sensex Nifty Today : भारतीय शेयर बाजार में आज दिनभर चौतरफा बिकवाली हावी रही। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। हालांकि डे लो से दोनों इंडेक्स में अच्छी रिकवारी भी देखने को मिली। वहीं, पिछले करीब 10 सत्र से लगातार मजबूती दिखा रहे IT Stocks में भी आज बिकवाली लौट आई है। बाजार में रही चौतरफा बिकवाली के चलते निवेशकों को 4 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

Stock market sensex nifty share market closing bell

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

कैसा रहा निफ्टी-सेंसेक्स का हाल?

गुरुवार को बिकवाली के दबाव में Sensex 73,005.11 अंक तक फिसल गया। इस दौरान इंडेक्स 73,720.83 के डे हाई तक पहुंचा और दिन के आखिर में 460.30 अंक यानी 0.62% टूटकर 73,249.39 पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 22,554.85 अंक तक फिसल गया। हालांकि, बाद मे रिकवरी हुई और 22,785 के डे हाई तक पहुंचा। लेकिन, दिन के आखिर में

End of Feed