बिजनेस

SCSS: सीनियर सिटिजन्स सेविंग स्कीम लेना क्यों जरूरी, जानिए फायदे और खूबियां

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 23, 2024, 03:57 PM IST

Senior Citizen Saving Scheme: सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम (SCSS) रिटायरमेंट यानी 60 साल के बाद की लाइफ को बेहतर तरीके से जीने के लिए बहुत अच्छा प्लान है।

Image

सीनियर सिटिजन्स सेविंग स्कीम के फायदे

Photo : BCCL

Senior Citizen Saving Scheme: उम्र बढ़ने के साथ लोगों में हेल्थ संबंधी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। बिना किसी बचत के आप परेशानी में पड़ सकते हैं। इसीलिए 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए बचत स्कीम्स में निवेश करनी चाहिए। सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम से सीनियर सिटिजन्स को न केवल कई बेनिफिट्स मिलते हैं बल्कि सुनिश्चित बेहतर रिटर्न भी मिलता है। ये स्कीम्स सरकार द्वारा समर्थित होता है इसलिए वरिष्ठ नागरिकों को मैच्योरिटी के बाद गारंटीड रिटर्न मिलता है। यहां जानिए सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम (SCSS) के क्या फायदे हैं।

कम पैसों से कर सकते हैं शुरुआत: सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम में आप अपना निवेश न्यूनतम 1000 रुपए शुरू कर सकते हैं और उसके गुणकों में जमा के साथ शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा प्रत्येक सीनियर सिटिजन इस स्कीम में 30 लाख रुपए तक निवेश कर सकते हैं और गारंटीड रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।

आकर्षक ब्याज दरें: सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम पर प्रति वर्ष 8.2% का आकर्षक ब्याज मिलता है। ब्याज पहली बार जमा करने की तारीख से 31 मार्च या 30 सितंबर या 31 दिसंबर तक देय है और उसके बाद 1 अप्रैल, 1 जुलाई, 1 अक्टूबर और 1 जनवरी को ब्याज मिलता है।

टैक्स बेनिफ्ट्स: सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम के तहत निवेश इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80C के तहत लाभ के लिए योग्य है।

सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम की खूबियां

सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम की मैच्योरिटी अवधि 5 वर्ष है। हालांकि अगर कोई व्यक्ति मैच्योरिटी अवधि बढ़ाना चाहता है तो वह आवेदन करके और स्कीम को 3 साल तक बढ़ा कर ऐसा कर सकता है। अगर कोई व्यक्ति अपना अकाउंट बंद करना चाहता है तो वह अकाउंट खोलने की तारीख के बाद किसी भी समय अपना अकाउंट बंद कर सकता है।

सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम के लिए पात्रता

एक व्यक्ति जो अकाउंट खोलने की तारीख पर 60 वर्ष या उससे अधिक का है या कोई व्यक्ति जो 55 वर्ष या उससे अधिक की आयु प्राप्त कर चुका है लेकिन 60 वर्ष से कम है और रिटायरमेंट, वीआरएस या स्पेशल वीआरएस के तहत रिटायर हुआ है वह सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम में अकाउंट खोल सकता है। सेना से रिटायर सैनिक (सिविल डिफेंस कर्मचारियों को छोड़कर) भी 50 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर खाता खोलने के पात्र हो जाते हैं, जो अन्य निर्दिष्ट शर्तों की पूर्ति के अधीन है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article