किसानों के लिए बिहार में होगी बीज डीलरों की नियुक्ति, जानें कैसे करें आवेदन

Seed Dealers Appointment: बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड ने जिला स्तर पर डिस्ट्रीब्यूटर और प्रखंड स्तर पर बीज विक्रेता डीलरों की नियुक्ति के लिए आवेदन मंगाना शुरू किया है। आइए जानते हैं इसकी योग्याता क्या है और आवेदन कैसे कर सकते हैं।

Seed Dealers Appointment: किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो, इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार कोशिश कर रही हैं। इस कोशिश में बिहार सरकार भी लग हुई है। किसानों को समय पर उन्नत बीज उपलब्ध हो इसके लिए प्रखंड और जिला स्तर पर डीलरों की नियुक्ति की तैयारी शुरू की है। बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड ने जिला स्तर पर बीज वितरक और प्रखंड स्तर पर विक्रेता डीलरों की नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। आवेदन ऑनलाइन शुरू हुआ है। इस स्कीम के तहत आवेदन की आखिरी तारीख 17 सितंबर 2024 तक है। अगर आप इच्छुक हैं तो जल्द आवेदन करें।

Appointment of Seed Seller Dealer

बीज डीलरशिप के लिए आवेदन कैसे करें (तस्वीर-Canva)

बीज डीलरशिप के लिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड की वेबसाइट www.brbn.bihar.gov.in पर दिए गए लिंक पर जाकर अप्लाई करें।
  • पहले पेज पर लाइसेंस आवेदन का विकल्प मिलेगा इसपर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा।
  • नए पेज पर आपको डीलर और डिस्ट्रीब्यूटर दोनों के बारे में जानकारी मिलेगी।
  • फिर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके इस स्कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं।

End of Feed