बिजनेस

लाखों में बिकी कच्छ की ये भैंस, इस कीमत में खरीद सकते हैं SUV

Lakhpati Buffalo: कच्छ की एक भैंस रिकॉर्ड कीमत में बिकी। इस कीमत में आप एक स्मॉल एसयूवी खरीद सकते हैं। आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि गुजरात में भैंस का क्या महत्व है। जानिए इसकी कीमत और किसने ये भैंस खरीदी।

Lakhpati Buffalo: दूधारू भैंस लाखों में बिकती रही हैं लेकिन कभी इसकी कीमत इतनी हो जाती है कि उस दाम में आप स्मॉल SUV भी खरीद सकते हैं। गुजरात के कच्छ में ऐसी ही एक भैंस की बिक्री हुई जिसकी कीमत 7,11,000 रुपए लगाई गई। कच्छ के लखपत तहसील के वर्मानगर के ओधन नाम की भैंस ने नया रिकॉर्ड बनाया। मंगलदान गढ़वी के पास इस भैंस की रिकॉर्ड बोली लगाई गई। ओधन नाम की भैंस को गांधीनगर के चंद्रला गांव के रबारी लालाभाई ने खरीदा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article