ACC q2 result: अदाणी ग्रुप की सीमेंट कंपनी ACC की दूसरी तिमाही में आय 4614 करोड़ रुपये रही

ACC q2 result: अदाणी ग्रुप की सीमेंट और बिल्डिंग मटेरियल कंपनी एसीसी लिमिटेड की ओर से गुरुवार को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के नतीजे पेश किए गए। अंबुजा सीमेंट्स की सहायक कंपनी एसीसी लिमिटेड के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग ईबीआईटीडीए 436 करोड़ रुपये रहा है। इस दौरान कंपनी की नेटवर्थ 16,725 करोड़ रुपये की हो गई है।

ACC q2 result: अदाणी ग्रुप की सीमेंट और बिल्डिंग मटेरियल कंपनी एसीसी लिमिटेड की ओर से गुरुवार को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के नतीजे पेश किए गए। कंपनी को जुलाई से सितंबर की अवधि में 4,614 करोड़ रुपये की आय हुई है। इसमें सालाना आधार पर 4 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। कंपनी की वॉल्यूम में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। यह 9.3 मिलियन टन रहा है। दूसरी तिमाही में वॉल्यूम में हुई वृद्धि पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक है।

acc, acc cement, acc share price

एसीसी लिमिटेडके नतीजे।

ACC की नेटवर्थ 16,725 करोड़ रुपये हुई

अंबुजा सीमेंट्स की सहायक कंपनी एसीसी लिमिटेड के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग ईबीआईटीडीए 436 करोड़ रुपये रहा है। इस दौरान कंपनी की नेटवर्थ 16,725 करोड़ रुपये की हो गई है। एसीसी के पूर्ण-कालिक डायरेक्टर और सीईओ अजय कपूर ने कहा कि दूसरी तिमाही का प्रदर्शन सीमेंट सेक्टर में हमारी मजबूत स्थिति को दिखाता है। इस तिमाही में हमारे शानदार वित्तीय प्रदर्शन की वजह अधिक वॉल्यूम दक्षता बढ़ाना और लागत अनुकूलन है। इससे वित्त वर्ष 25 और इसके बाद के वर्षों की वृद्धि का मांग प्रशस्त हुआ है।

End of Feed