बिजनेस

ITC Q2 Results:आईटीसी का दूसरी तिमाही का प्रॉफिट 1.8 फीसदी बढ़ा, अधिग्रहण पर भी आया ये अपडेट

ITC Q2 results:सितंबर तिमाही में आईटीसी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 15.62 फीसदी बढ़कर 22,281.89 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 19,270.02 करोड़ रुपये था। आलोच्य तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 20.92 फीसदी बढ़कर 16,056.86 करोड़ रुपये हो गया। आईटीसी लिमिटेड का सितंबर, 2024 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 1.8 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 5,054.43 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

Image

आईटीसी रिजल्ट।

Photo : Times Now Digital

ITC Q2 results FY25: कई सेक्टर में काम करने वाली आईटीसी लिमिटेड ने सितंबर, 2024 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस दौरान ITC का एकीकृत शुद्ध लाभ 1.8 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 5,054.43 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। आईटीसी ने शेयर बाजारों को जुलाई-सितंबर, 2024 तिमाही के वित्तीय परिणाम की सूचना दी। कंपनी ने एक साल पहले की समान अवधि में 4,964.52 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

ऑपरेटिंग रेवेन्यू 15.62 फीसदी बढ़ा

सितंबर तिमाही में आईटीसी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 15.62 फीसदी बढ़कर 22,281.89 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 19,270.02 करोड़ रुपये था। आलोच्य तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 20.92 फीसदी बढ़कर 16,056.86 करोड़ रुपये हो गया।

वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में आईटीसी की अन्य आय समेत कुल आमदनी 14.86 फीसदी बढ़कर 22,897.85 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले यह 19,934.9 करोड़ रुपये थी।

रसेल क्रेडिट लिमिटेड से ईआईएच लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी

ITC बोर्ड ने अधिग्रहण को मंजूरी दी। ITC के बोर्ड ने कंपनी के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रसेल क्रेडिट लिमिटेड ('RCL') से ईआईएच लिमिटेड के 2 रुपये प्रति शेयर मूल्य के 1,52,32,129 इक्विटी शेयर और एचएलवी लिमिटेड ('एचएल वी') के 21 रुपये प्रति शेयर मूल्य के 34,60,829 इक्विटी शेयर को उनके संबंधित बुक वैल्यू पर अधिग्रहण करने को भी मंजूरी दे दी है, ताकि कंपनी के तहत ईआईएच और एचएलवी की शेयरधारिता को समेकित किया जा सके।

आईटीसी लिमिटेड के शेयर के आज हाल

आईटीसी लिमिटेड का शेयर बृहस्पतिवार को बीएसई पर 471.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 1.81 फीसदी की गिरावट है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article