Anil Ambani Reliance Power: अनिल अंबानी को बड़ा झटका, रिलायंस पावर और उनकी इन कंपनियों पर लगा 3 साल का प्रतिबंध, ये है वजह

Anil Ambani Reliance Power: सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) ने अनिल अंबानी को बड़ा झटका दिया है। रिलायंस पावर और उनकी कंपनियों को 3 साल के लिए सरकारी कंपनी द्वारा जारी टेंडर में भाग लेने से रोक दिया है।

Anil Ambani Reliance Power: रिलायंस पावर की ग्रीन एनर्जी प्लानिंग को झटका देते हुए सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) ने अनिल अंबानी की कंपनी, उसकी सहायक कंपनियों और रिलायंस NU BESS लिमिटेड को 3 साल के लिए सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी द्वारा जारी टेंडर में भाग लेने से रोक दिया है। मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक SECI ने गुरुवार को रिलीज में कहा कि यह प्रतिबंध अनिल अंबानी की कंपनियों द्वारा जून में SECI द्वारा जारी टेंडर में कथित रूप से फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने के जवाब में लगाया गया है, जिसमें 1000 मेगावाट/2000 मेगावाट घंटे की स्टैंडअलोन BESS प्रोजेक्ट्स स्थापित करने के लिए बोलियां मांगी गई थीं। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया को अंततः रद्द कर दिया गया।

Anil Ambani, Reliance Power, Green Energy, Solar Energy Corporation of India

SECI ने अनिल अंबानी को दिया बड़ा झटका

मिंट के मुताबिक SECI ने कहा कि महाराष्ट्र एनर्जी जेनरेशन लिमिटेड, जिसे अब रिलायंस NU BESS लिमिटेड के नाम से जाना जाता है। उसके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की समीक्षा करने के बाद यह पाया गया कि विदेशी बैंक द्वारा जारी बयाना राशि के विरुद्ध बैंक गारंटी का सबूत फर्जी था। इसके अलावा SECI ने कहा कि बोलीदाता, मेसर्स रिलायंस पावर लिमिटेड की सहायक कंपनी होने के नाते, अपनी मूल कंपनी की ताकत का उपयोग करके वित्तीय योग्यता जरुरतों को पूरा कर चुका था। मामले की विस्तृत जांच करने पर यह निष्कर्ष निकालना तर्कसंगत पाया गया कि बोलीदाता द्वारा लिए गए सभी कॉमशियल और रणनीतिक निर्णय मूल रूप से मूल कंपनी द्वारा संचालित थे।

End of Feed