बिजनेस

Mahindra and Mahindra Q2 result: महिंद्रा एंड महिंद्रा का दूसरी तिमाही में मुनाफा 35 फीसदी बढ़कर 3,171 करोड़ रुपये

Mahindra and Mahindra Q2 result: मोटर वाहन खंड ने सर्वाधिक 2.31 लाख तिमाही कारोबार किया। यह पिछले साल की समान तिमाही से नौ प्रतिशत अधिक है, जबकि यूटिलिटी वाहनों की बिक्री भी इस दौरान सर्वाधिक 1.36 लाख रही। कृषि क्षेत्र में, समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी ने 42.5 प्रतिशत के साथ अब तक की सर्वाधिक दूसरी तिमाही की बाजार हिस्सेदारी हासिल की, जबकि बिक्री पिछले वर्ष की तुलना में चार प्रतिशत बढ़कर 92,000 इकाई रही।

Image

महिंद्रा एंड महिंद्रा रिजल्ट।

Photo : Times Now Digital

Mahindra and Mahindra Q2 result: महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 35 प्रतिशत बढ़कर 3,171 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का गत वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में शुद्ध लाभ 2,348 करोड़ रुपये था।एमएंडएम लिमिटेड ने बयान में कहा, दूसरी तिमाही में एकीकृत राजस्व 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 37,924 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 34,436 करोड़ रुपये था।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनीश शाह ने कहा, ‘‘ हमारे व्यवसायों ने इस तिमाही में ठोस परिचालन प्रदर्शन किया है। मोटर वाहन और कृषि ने बाजार हिस्सेदारी हासिल की और मुनाफे का विस्तार करते हुए बाजार नेतृत्व को मजबूत करना जारी रखा।’’

एमएंडएम के अनुसार, मोटर वाहन खंड ने सर्वाधिक 2.31 लाख तिमाही कारोबार किया। यह पिछले साल की समान तिमाही से नौ प्रतिशत अधिक है, जबकि यूटिलिटी वाहनों की बिक्री भी इस दौरान सर्वाधिक 1.36 लाख रही।

कृषि क्षेत्र में, समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी ने 42.5 प्रतिशत के साथ अब तक की सर्वाधिक दूसरी तिमाही की बाजार हिस्सेदारी हासिल की, जबकि बिक्री पिछले वर्ष की तुलना में चार प्रतिशत बढ़कर 92,000 इकाई रही।

(भाषा इनपुट के साथ)

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article