सेबी का अलर्ट: यूट्यूब-फेसबुक पर चल रहे शेयर मार्केट फ्रॉड से रहें सतर्क

SEBI warns investors: सेबी के एक बयान के अनुसार, "डिजिटल कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म के बढ़ते इस्तेमाल के साथ यह देखा गया है कि घोटालेबाज शिक्षा प्रदान करने के नाम पर ट्रेडिंग कॉल देकर लोगों को लुभा रहे हैं। वे अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भ्रामक या झूठे टेस्टीमोनियल, सुनिश्चित या जोखिम-मुक्त रिटर्न का वादा या गारंटी भी देते हैं।

SEBI warns investors: पूंजी बाजार नियामक सेबी ने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिभूति बाजार से जुड़ी धोखाधड़ी को लेकर निवेशकों को सावधान किया है। सेबी ने निवेशकों को सावधानी बरतने और सेबी-रजिस्टर्ड संस्थाओं की वास्तविकता को जांचने की सलाह दी है। सेबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (पहले ट्विटर), वॉट्सऐप, टेलीग्राम, गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर प्रतिभूति बाजार से जुड़े धोखाधड़ियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए निवेशकों को सावधान किया है।

SEBI

SEBI

सेबी के एक बयान के अनुसार, "डिजिटल कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म के बढ़ते इस्तेमाल के साथ यह देखा गया है कि घोटालेबाज शिक्षा प्रदान करने के नाम पर ट्रेडिंग कॉल देकर लोगों को लुभा रहे हैं। वे अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भ्रामक या झूठे टेस्टीमोनियल, सुनिश्चित या जोखिम-मुक्त रिटर्न का वादा या गारंटी भी देते हैं।" सेबी ने पाया कि ऐसी संस्थाएं अनरजिस्टर्ड निवेश सलाहकार सेवाएं प्रदान कर रही हैं और सेबी के साथ रजिस्टर्ड मध्यस्थ होने का झूठा दावा करती हैं या नियामक द्वारा जारी किए गए नकली प्रमाणपत्रों का प्रदर्शन करती हैं।

End of Feed