बिजनेस

शेयर बेचने के बाद नहीं करना होगा इंतजार, उसी दिन ही आ जाएगा खाते में पैसा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Nov 26, 2023, 11:14 AM IST

Same-Day Trade Settlement : तत्काल सेटलमेंट को लेकर वैकल्पिक सिस्टम भी लाया जाएगा और ये दोनों समानांतर रूप से साथ-साथ चलेंगे। इसके लिए एक रोडमैप तैयार कर लिया गया है।

Image

शेयरों के उसी दिन सेटलमेंट की व्यवस्था लागू हो सकती है।

Photo : iStock

Same-Day Trade Settlement : भारत में मार्च 2024 तक 'T+0' सिस्टम यानी शेयरों के उसी दिन सेटलमेंट की व्यवस्था लागू हो सकती है। सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) ने शनिवार को कहा कि इसके लिए एक रोडमैप तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके बाद तत्काल सेटलमेंट को लेकर वैकल्पिक सिस्टम भी लाया जाएगा और ये दोनों समानांतर रूप से साथ-साथ चलेंगे। माधवी पुरी बुच ने सेबी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक के बाद ये बातें कहीं।

बुच ने क्या कहा

बुच ने कहा कि तात्काल सेटलमेंट के लिए ब्रोकरों ने इंफ्रास्ट्रक्चर और एक टेक्निकल जरूरत पर जोर दिया, जहां अंतरिम कदम में एक घंटे की देरी नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे सीधे T+0 से तात्काल जाना चाहिए। बुच ने इस मामले में अब तक हुई प्रगति पर संतोष जताया और कहा, "प्रगति बहुत अच्छी है, बहुत चर्चा हुई है। एक रोडमैप काफी हद तक तैयार है। यह एक समानांतर सिस्टम है जो पूरी तरह से वैकल्पिक है।"

क्या है तैयारी

नई व्यवस्था कब से लागू होगी, इस सवाल पर उन्होंने कहा, "मार्केट पार्टिसिपेंट्स ने हमें बताया है कि हमें पहले टी+ 0 से शुरू करने और फिर इंस्टैंट पर जाने की जरूरत होगी। टी+0 के लिए कहें, तो यह मार्च के अंत तक होगा। फिर इस्टैंट सेटलमेंट एक और साल बाद होगा।" बता दें कि भारत ने इस साल जनवरी में T+1 सेटलमेंट सिस्टम को अपनाया था, जहां अगले कारोबारी दिन ट्रेड का निपटान किया जाता है।

इससे पहले, कुछ रिपोर्टों में कहा गया था कि SEBI की एक ही दिन के भीतर शेयर मार्केट में ट्रेड के सेटलमेंट से जुड़ी व्यवस्था लागू करने की योजना को विदेशी निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली है। विदेशी निवेशकों के आशंका जताई है कि इससे एक फ्रेगमेंटेड सिस्टम पैदा हो सकता है और ट्रेड की लागत बढ़ जाएगी।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article