7 कंपनियों ने लगाया निवेशकों को चूना, अब SEBI संपत्ति नीलाम कर वसूलेगी पैसा

SEBI Auction of 7 Companies Assets: सेबी ने कहा कि इनकी संपत्तियों की नीलामी के लिए 13 करोड़ रुपये का रिजर्व प्राइस रखा गया है। इन संपत्तियों में पश्चिम बंगाल में स्थित जमीनों के अलावा हाउसिंग बिल्डिंग भी शामिल है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सेबी करेगी 7 कंपनियों की संपत्ति नीलाम
  • निवेशकों से जुटाया था गलत तरीके से पैसा
  • इच्छुक बिडर लगा सकते हैं बोली

SEBI Auction of 7 Companies Assets: भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) गैर-कानूनी तरीके से निवेशकों से जुटाई गई राशि की वसूली के लिए 21 अगस्त को सनहैवेन एग्रो इंडिया (Sunhaven Agro India) और रविकिरण रियल्टी इंडिया (Ravikiran Realty India) समेत सात कंपनियों की 15 संपत्तियों की नीलामी करेगा। सेबी ने मंगलवार को जारी एक पब्लिक नोटिस में यह जानकारी दी।

इन कंपनियों की संपत्ति होगी नीलाम

सेबी के पब्लिक नोटिस के मुताबिक इन्फोकेयर इन्फ्रा (Infocare Infra), भारत कृषि समृद्धि इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Bharat Krishi Samridhi Industries Limited), जीएसएचपी रियलटेक लिमिटेड (GSHP Realtech Limited), जस्ट-रिलायबल प्रोजेक्ट्स इंडिया लिमिटेड (Just-Reliable Projects India Limited) और न्यूलैंड एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Newland Agro Industries Limited) की भी कुछ संपत्तियों की नीलामी की जाएगी।

End of Feed