SEBI Self Certification Exam: सेबी ने निवेशकों के लिए शुरू की सर्टिफिकेशन परीक्षा, फ्री में दे सकेंगे टेस्ट

SEBI Self Certification Exam: स्वैच्छिक सर्टिफिकेशन का उद्देश्य निवेशकों को बाजारों और निवेश के बारे में अपनी जानकारी को परखने में मदद करना है। इस परीक्षा को सेबी और NISM की वेबसाइट पर जाकर फ्री में दिया जा सकेगा।

SEBI Self Certification Exam:पूंजी बाजार नियामक सेबी ने मंगलवार को निवेशकों के लिए एक निःशुल्क एवं स्वैच्छिक ऑनलाइन सर्टिफिकेशन परीक्षा शुरू की है। जो व्यक्तियों को शेयर बाजार में निवेश के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल करने में मदद करेगी। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बयान में कहा कि राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान (NISM) के सहयोग से विकसित इस स्वैच्छिक सर्टिफिकेशन का उद्देश्य निवेशकों को बाजारों और निवेश के बारे में अपनी जानकारी को परखने में मदद करना है। इस परीक्षा को सेबी और NISM की वेबसाइट पर जाकर फ्री में दिया जा सकेगा।

SEBI EXAM, Investors, Brokerages, SEBI, New Rule , BSE, NSE

सेबी की नई पहल

क्यों पड़ी जरूरत

इस परीक्षा की शुरुआत के मौके पर सेबी के पूर्णकालिक सदस्य अनंत नारायण जी ने कहा कि नई प्रमाणन परीक्षा प्रतिभूति बाजार में डिजिटल वित्तीय शिक्षा को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने कहा कि यह ऑनलाइन परीक्षा निवेश प्रक्रिया और प्रतिभूति बाजार में संबंधित जोखिमों के बारे में निवेशकों की समझ बढ़ाने में मदद करेगी। इस तरह यह जोखिम उठाने की क्षमता के अनुरूप निवेश का एक कुशल नजरिया अपनाने को बढ़ावा देगी।

End of Feed