GARUD System: क्या है ‘गरुड़’ सिस्टम? SEBI ने दी मंजूरी, अब 30 के बदले 10 दिन में शुरू होगी AIF स्कीम

GARUD System: सेबी ने AIF योजनाओं की लॉन्च प्रक्रिया तेज करने के लिए ‘गरुड़’ सिस्टम लागू किया है। इससे नई स्कीमें 30 दिन की बजाय 10 दिन में शुरू हो सकेंगी।

GARUD System : Securities and Exchange Board of India (SEBI) ने वैकल्पिक निवेश कोष (AIF) सेक्टर को बड़ी राहत देते हुए नई योजनाओं की शुरुआत को तेज और आसान बनाने के लिए ‘गरुड़’ नाम की नई प्रणाली (GARUD System) को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से अब AIF कंपनियां पहले की तुलना में कहीं तेजी से अपनी नई स्कीम लॉन्च कर सकेंगी।

GARUD System, SEBI, Alternative Investment Funds, AIF, Investment Schemes, Private Placement Memorandum, Fund Launch

AIF सेक्टर को बड़ी राहत: सेबी ने लॉन्च की नई ‘गरुड़’ सिस्टम, अब तेजी से शुरू होंगी निवेश योजनाएं

क्या है ‘गरुड़’ सिस्टम?

GARUD System: भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) की इस नई व्यवस्था का नाम ‘गरुड़’ (GARUD) रखा गया है, जिसका पूरा नाम है ग्रीन-चैनल फॉर AIF रोलआउट अपॉन डॉक्यूमेंट एक्नॉलेजमेंट। इसका मकसद AIF योजनाओं के लॉन्च में लगने वाले समय को कम करना है। अब AIF अपने प्राइवेट प्लेसमेंट मेमोरेंडम (PPM) जमा करने के सिर्फ 10 कार्यदिवस के भीतर नई स्कीम के लिए फंड जुटाना शुरू कर सकेंगे। अभी तक इस प्रक्रिया में करीब 30 दिन का समय लगता था। यानी अब निवेश योजनाएं तीन गुना तेजी से शुरू हो सकेंगी।

End of Feed