SEBI ने जूही चावला के फैमिली ट्रस्ट को दी बड़ी राहत, सौराष्ट्र सीमेंट में ओपन ऑफर लाने की नहीं होगी जरुरत

SEBI ने जूही चावला और जय मेहता के मेहता फैमिली ट्रस्ट को सौराष्ट्र सीमेंट में अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी अधिग्रहण के लिए ओपन ऑफर से छूट दी। कंपनी के नियंत्रण और सार्वजनिक शेयरधारिता में कोई बदलाव नहीं होगा।

भारतीय शेयर बाजार के नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने अभिनेत्री जूही चावला (uhi Chawla) और उनके पति उद्योगपति जय मेहता से जुड़े मेहता फैमिली ट्रस्ट को बड़ी राहत दी है। सेबी ने सौराष्ट्र सीमेंट लिमिटेड में प्रस्तावित अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए ओपन ऑफर (खुली पेशकश) लाने की अनिवार्यता से छूट दे दी है। यह फैसला इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि आमतौर पर किसी लिस्टेड कंपनी में इस तरह के अप्रत्यक्ष अधिग्रहण पर टेकओवर नियमों के तहत ओपन ऑफर लाना जरूरी होता है।

SEBI, Juhi Chawla, Jay Mehta, Mehta Family Trust, Saurashtra Cement, Open Offer Exemption, Takeover Rules

जूही चावला-जय मेहता को राहत, SEBI ने ओपन ऑफर नियम से दी छूट (तस्वीर-instagram)

क्या है पूरा मामला?

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक प्रस्तावित लेनदेन के तहत उद्योगपति जय महेंद्र मेहता अपनी कंपनी गैलेक्सी टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में मौजूद 49.99 प्रतिशत हिस्सेदारी मेहता फैमिली ट्रस्ट को हस्तांतरित करेंगे। वहीं, अभिनेत्री जूही चावला अपनी कंपनी ओम्ना एंटरप्राइजेज एलएलपी में 50.04 प्रतिशत डिविडेंड और मतदान अधिकार वाली हिस्सेदारी भी इसी ट्रस्ट को सौंपेंगी। इन दोनों कंपनियों का नाम सौराष्ट्र सीमेंट के प्रमोटर समूह में शामिल है। गैलेक्सी टेक्नोलॉजीज और ओम्ना एंटरप्राइजेज की संयुक्त रूप से सौराष्ट्र सीमेंट लिमिटेड में 24.04 प्रतिशत हिस्सेदारी है। हिस्सेदारी ट्रस्ट को हस्तांतरित होने के बाद भी यह निवेश प्रमोटर परिवार के दायरे में ही रहेगा।

End of Feed