बिजनेस

SEBI Vacancy: सेबी प्रमुख की कुर्सी खाली, ₹5.62 लाख महीने की नौकरी के लिए करें आवेदन! जानें पूरी प्रोसेस

SEBI Chairman Vacancy: सरकार ने सेबी चेयरपर्सन के पद के लिए आवेदन मांगे हैं। यह पद 28 फरवरी 2025 को खाली होगा। उम्मीदवारों को 50 वर्ष से अधिक उम्र और 25 वर्षों के पेशेवर अनुभव की आवश्यकता है।

Image

सेबी चेयरपर्सन के लिए आई वैकेंसी।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • सेबी चेयरपर्सन का कार्यकाल 28 फरवरी 2025 को पूरा हो रहा।
  • ₹5.62 लाख मासिक वेतन ।
  • चयन प्रक्रिया FSRASC समिति की सिफारिशों पर।

Madhabi Puri Buch replacement : भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरपर्सन के पद के लिए सरकार ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। मौजूदा चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच का तीन साल का कार्यकाल 28 फरवरी 2025 को पूरा हो रहा है। बुच ने 2 मार्च 2022 को सेबी प्रमुख का कार्यभार संभाला था।

आवेदन की अंतिम तिथि और पात्रता

वित्त मंत्रालय के अधीन आर्थिक मामलों के विभाग ने सार्वजनिक विज्ञापन जारी करते हुए कहा है कि उम्मीदवार 17 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

मंत्रालय ने बताया कि चेयरपर्सन का कार्यकाल अधिकतम पांच वर्षों तक या 65 वर्ष की आयु तक (जो पहले आए) होगा।

सेबी चेयरपर्सन की पात्रता

  1. उम्मीदवार की आयु 50 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  2. कम से कम 25 वर्षों का पेशेवर अनुभव होना अनिवार्य है।
  3. प्रतिभूति बाजार से संबंधित समस्याओं से निपटने की क्षमता या कानून, वित्त, अर्थशास्त्र, लेखाशास्त्र में विशेष अनुभव आवश्यक है।

सेबी प्रमुख की सैलरी और अन्य लाभ

चेयरपर्सन को भारत सरकार के सचिव के समकक्ष वेतन मिलेगा। यह राशि ₹5,62,500 प्रति माह है (मकान और कार के बिना)। साथ ही, उम्मीदवार का कोई वित्तीय या अन्य हित नहीं होना चाहिए, जो उनके काम को प्रभावित कर सके।

सेबी प्रमुख कैसे होते हैं नियुक्त: प्रक्रिया

सरकार ने कहा है कि यह नियुक्ति वित्तीय क्षेत्र विनियामक नियुक्ति खोज समिति (FSRASC) की सिफारिश पर होगी। समिति पात्रता और योग्यता के आधार पर अन्य व्यक्तियों की भी सिफारिश कर सकती है, जिन्होंने आवेदन नहीं किया हो।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article