SEBI bans YouTuber and fined Rs 9.5 Crore: भारतीय शेयर बाजार नियामक SEBI ने YouTuber रविंद्र बालू भारती और उनकी कंपनी रविंद्र भारती एजुकेशन इंस्टीट्यूट के खिलाफ कार्रवाई की है। SEBI ने न सिर्फ उन्हें 4 अप्रैल 2025 तक शेयर बाजार में भाग लेने से रोका बल्कि उनपर 9.5 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है। भारती पर बिना रजिस्ट्रेशन के निवेश सलाह (Investment Advisory) का बिजनेस चलाने का आरोप है।
SEBI (Image Source: iStockphoto)
9.5 करोड़ रुपये की अवैध कमाई लौटाने का आदेश
SEBI ने पाया कि भारती और उनकी कंपनी ने बिना रजिस्ट्रेशन के निवेशकों को शेयर बाजार में निवेश की सलाह दी। इस अवैध गतिविधि से उन्होंने 9.5 करोड़ रुपये कमाए, जिसे SEBI ने वापस लौटाने का आदेश दिया है।
यूट्यूबर को अवैध स्टॉक मार्केट एक्टिविटी के लिए किया गया बैन
भारती, जिनके दो यूट्यूब चैनलों पर 19 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं के चैनल को बैन किया गया है। बता दें कि उन पर अवैध निवेश सलाह और जोखिम भरे प्लान का प्रचार करने और निवेशकों को जोखिम भरे निवेश और "हाई रिटर्न" का वादा करते हुए आकर्षित करने के लिए यह कार्रवाई की गई है।
इसके अलावा कंपनी ने बिना रजिस्ट्रेशन और जोखिम के बारे में जानकारी दिए सलाह और ट्रेडिंग सर्विस दीं। इसके बाद सेबी द्वारा भारती, उनकी कंपनी, और सहयोगियों को 4 अप्रैल 2025 तक किसी भी प्रकार की शेयर मार्केट एक्टिविटी में भाग लेने से रोका गया है। भारती और उनके सहयोगियों पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
