बिजनेस

Rupee vs Dollar: रुपया 84.94 प्रति डॉलर के अब तक के सबसे निचले लेवल पर पहुंचा, आज तीन पैसे टूटा

Rupee vs Dollar: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बुधवार को तीन पैसे टूटकर 84.94 (अस्थायी) प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि आयातकों और विदेशी बैंकों की ओर से डॉलर की मजबूत मांग और घरेलू बाजारों में सुस्त रुख ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।

Image

ऑल-टाइम लो पर पहुंचा रुपया

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • रुपया हुआ कमजोर
  • आज फिसला 3 पैसे
  • ऑल-टाइम लो पर पहुंचा

Rupee vs Dollar: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बुधवार को तीन पैसे टूटकर 84.94 (अस्थायी) प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि आयातकों और विदेशी बैंकों की ओर से डॉलर की मजबूत मांग और घरेलू बाजारों में सुस्त रुख ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। इससे रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ।

ये भी पढ़ें -

कहां से कहां पहुंचा रुपया

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.92 प्रति डॉलर पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 84.95 प्रति डॉलर तक आ गया था। अंत में यह तीन पैसे टूटकर अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.94 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मंगलवार को 84.91 प्रति डॉलर पर हुआ था बंद

रुपया मंगलवार को 84.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 107 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का रेट कितना (Brent Crude)

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.63 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 6,409.86 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article