SCSS vs FD: सीनियर सिटीजन के लिए कौन-सा निवेश विकल्प है बेहतर, कहां मिलेगा ज्यादा फायदा?

रिटायरमेंट के बाद नियमित आय के लिए सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) दोनों में से कौन-सा विकल्प ज्यादा बेहतर होगा इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं-

रिटायरमेंट के बाद ज्यादातर लोग ऐसे निवेश विकल्प की तलाश करते हैं, जहां उनका पैसा सुरक्षित रहे और नियमित आय भी मिलती रहे। ऐसे में दो सबसे लोकप्रिय विकल्प सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) ही काम आते हैं। दोनों ही कम जोखिम वाले निवेश विकल्प हैं, लेकिन ब्याज दर, सुरक्षा, निवेश अवधि और निकासी के नियमों के मामले में इनमें काफी अंतर है।

SCSS vs FD

SCSS vs FD कौन-सा ऑप्शन है ज्यादा बेहतर (AI Generated Image)

SCSS में मिल रहा है ज्यादा ब्याज

वर्तमान में सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) पर 8.2% सालाना ब्याज मिल रहा है। इसकी खास बात यह है कि निवेश के समय जो ब्याज दर तय होती है, वही पूरी 5 साल की अवधि के लिए लागू रहती है। यह योजना केंद्र सरकार द्वारा समर्थित है, इसलिए इसे सबसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में गिना जाता है।

End of Feed