बिजनेस

SBI UPI सर्विस इस दिन रहेगी बंद, ऐसे में आपके पास होंगे ये विकल्प

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Nov 26, 2023, 02:04 PM IST

SBI UPI:कुछ समय के लिए यूपीआई (UPI) का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। हालांकि इंटरनेट बैंकिंग (SBI Internet Banking), योनो ऐप (YONO App) और एटीएम (ATM) का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Image

इंटरनेट बैंकिंग, योनो ऐप और एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Photo : Twitter

SBI UPI: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक 26 नवंबर 2023 को कुछ समय के लिए यूपीआई (UPI) का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। हालांकि वह इंटरनेट बैंकिंग (SBI Internet Banking), योनो ऐप (YONO App) और एटीएम (ATM) का इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंक की तरफ से यूपीआई को कुछ समय तक इसलिए बंद किया जा रहा है, क्योंकि उसकी टेक्नोलॉजी में बैंक कुछ अपग्रेड कर रहा है। जिसके चलते बैंक ने ट्वीट करते हुए सभी को इसकी जानकारी दी है।

ये सुविधाएं मिलती रहेंगी

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट डाली, जिसमें लिखा है कि, 'हम 26 नवंबर 2023 की रात 00.30 बजे से लेकर 3.00 बजे तक यूपीआई में कुछ टेक्नोलॉजी अपग्रेड कर रहे हैं। ऐसे में इस अवधि के दौरान यूपीआई के अलावा इंटरनेट बैंकिंग सर्विस, योनो लाइट और एटीएम की सुविधा उपलब्ध रहेगी।'

समय-समय पर होता रहता है अपग्रेडेशन

भारतीय स्टेट बैंक ऐसा पहली बार कर रहा है। यह प्रक्रिया टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन के लिए समय-समय पर होती रहती है। वहीं तमाम बैंक अपनी टेक्नोलॉजी को समय-समय पर बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। जब कभी कोई अपग्रेडेशन किया जाता है, उस दौरान ट्रांजेक्शन फंसने या कैंसिल हो जाने की दिक्कत हो सकती है। ऐसे में किसी भी असुविधा से बचने के लिए बैंक कुछ देर के लिए उस सेवा को बंद कर देते हैं। अधिकतर बैंक टेक्नोलॉजी अपग्रेड का काम रात के वक्त में करते हैं, जिस वक्त लगभग कोई भी ट्रांजेक्शन नहीं करता है। इसी वजह से बैंक ने आधी रात के बाद का समय चुना है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article