क्या आपको भी आया SBI का ये मेसेज? जीरो हो सकता है अकाउंट बैलेंस

सोशल मीडिया पर एक ऐसा मैसेज वायरल हो रहा है जिसमे दावा किया गया है कि अगर आपने तुरंत आधार अपडेट नहीं किया, तो आपका YONO ऐप बंद हो जाएगा। क्या वाकई सरकार ने ऐसा कोई आदेश दिया है?

आज के डिजिटल युग में जहां बैंकिंग सुविधाएं हमारी उंगलियों पर हैं, वहीं साइबर अपराधी भी उतने ही सक्रिय हो गए हैं। हाल ही में देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के करोड़ों ग्राहकों को निशाना बनाने के लिए एक नया स्कैम सोशल मीडिया और SMS के जरिए फैलाया जा रहा है। अगर आपको भी अपने फोन पर SBI Yono ऐप के ब्लॉक होने या आधार कार्ड अपडेट करने का कोई संदेश मिला है, तो सावधान हो जाइए। आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपके बैंक अकाउंट को पूरी तरह खाली कर सकती है।

SBI Fraud alert

क्या है यह पूरा मामला और वायरल मेसेज?

सोशल मीडिया और मोबाइल फोन पर एक मेसेज तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि आपके 'SBI Yono' अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया है। मेसेज में आगे लिखा होता है कि अपनी सेवाओं को फिर से चालू करने के लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना पैन कार्ड या आधार कार्ड अपडेट करना होगा। देखने में यह मेसेज बिल्कुल आधिकारिक लगता है, जिसकी वजह से कई बार लोग घबराकर बिना सोचे-समझे लिंक पर क्लिक कर देते हैं।

End of Feed