बिजनेस

SBI Share Target: 2025 के लिए शेयरखान ने चुना SBI, 1000 रु के पार जाएगा भाव ! दांव लगाने का सही मौका

SBI Share Price Target 2025: शेयरखान ने कहा है कि एसबीआई के शॉर्ट से मिड टर्म में 15 प्रतिशत लोन ग्रोथ और 16 से 18 प्रतिशत का आरओई देने का पूरा भरोसा है। एसबीआई सेक्टोरल चुनौतियों को संभालने में अच्छी स्थिति में है।

Image

एसबीआई के लिए BUY रेटिंग

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • एसबीआई पर लगाएं दांव
  • 1050 रु का है टारगेट
  • शेयरखान ने दी खरीदने की सलाह

SBI Share Price Target 2025: प्रमुख ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) पर BUY रेटिंग बनाए रखी है। इसने कहा कि एसबीआई पीएसयू बैंक बास्केट से इसका टॉप चुना हुआ शेयर बना हुआ है। शेयरखान के अनुसार, भारतीय स्टेट बैंक तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था में एक आकर्षक शेयर है, जिसके पास एक स्वस्थ बैलेंस शीट और लोन देने की मजबूत क्षमता है। एसबीआई के तिमाही परिणाम इसकी बिजनेस मजबूती का संकेत देते हैं और बैंक ने शानदार सेक्टर टेलविंड के साथ-साथ ऑपरेटिंग मेट्रिक्स को बेहतर बनाने पर काम किया है।

ये भी पढ़ें -

बैंक के लिए क्या हैं पॉजिटिव फैक्टर

शेयरखान ने कहा है कि एसबीआई के शॉर्ट से मिड टर्म में 15 प्रतिशत लोन ग्रोथ और 16 से 18 प्रतिशत का आरओई देने का पूरा भरोसा है। एसबीआई सेक्टोरल चुनौतियों को संभालने में अच्छी स्थिति में है।

इसके पास सरप्लस लिक्विडिटी और 75 प्रतिशत पर आरामदायक एलडीआर (लोन-टू-डिपॉजिट रेशियो) है, जबकि ब्याज दरों में कटौती का साइकिल शुरू होने का इसके मार्जिन पर खास प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि बैंक के पास उसे सीमित करने के उपाय मौजूद हैं।

SBI Share Price Target 2025

शेयरखान ने कहा कि इसे 2025 में एसबीआई के शेयर की कीमत 1000 रुपये के स्तर को पार करते हुए दिख रही है। इसने 1050 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो एनएसई पर शुक्रवार के बंद भाव 800.85 रुपये से 250 रुपये या 31 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article