बिजनेस

SBI की सर्वोत्तम स्कीम है बेहद खास, 2 साल में मिलेगा 7.9 फीसदी ब्याज

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 19, 2023, 04:44 PM IST

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए 2 साल के लिए SBI सवोत्तम (SBI Sarvottam) नाम से नई डिपॉजिट स्कीम लॉन्च की है।

Image

SBI Sarvottam term deposits: सीनियर सिटीजन ग्राहकों को ज्यादा मिलेगा ब्याज।

Photo : iStock

SBI Sarvottam term deposits: देश के सबसे बड़े सरकारी में से एक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को 2 साल के लिए ‘SBI Sarvottam’ नाम की नई डिपॉजिट स्कीम लाई है। आइए जानें कि इसमें ब्याज दर क्या होगी, इसमें कौन आवेदन कर सकता है।

सीनियर सिटीजन ग्राहकों को अलग से मिलेगा ब्याज

इस स्कीम के तहत बैंक अपने जनरल कस्टमर्स को 7.40 फीसदी जबकि इसी टाइम पीरियड पर अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को अलग से 50 बेसिस प्वाइंट ज्यादा यानी 7.90 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

15.01 लाख से शुरू कर सकते हैं एफडी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की स्कीम में रेसिडेंट इंडिविजुअल्स (182 दिनों या उससे अधिक की अवधि के लिए भारत में शारीरिक रूप से मौजूद हो) और नॉन–इंडिविजुअल्स कस्टमर्स (18 साल या उससे ज्यादा भारत में रह रहा हो) अपना एफडी अकाउंट खुलवा सकता है। हालांकि, बैंक की इस स्पेशल एफडी स्कीम में 19 साल से कम उम्र (नाबालिग) और नॉन–रेसिडेंट इंडियंस (NRIs) निवेश नहीं कर सकते हैं। इस स्कीम में आप मिनिमम 15.01 लाख से एफडी की शुरुआत कर सकते हैं। दूसरी ओर आप मैक्सिमम 2 करोड़ रुपये तक इस स्पेशल एफडी स्कीम में निवेश कर सकते हैं। ये 1 से 2 साल के लिए होती है।

टर्म डिपॉजिट समय से पहले निकालने के निमय

एसबीआई सर्वोत्तम टर्म डिपॉजिट के तहत प्री-मैच्योर विड्रॉल की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा, एसबीआई सर्वोत्तम टर्म डिपॉजिट के लिए कोई ऑटो-रिन्यूअल विकल्प नहीं होगा। एक बार जमा राशि मेच्योर होने पर, बैंक ग्राहकों की बचत/चालू/कैश क्रेडिट/ओवरड्राफ्ट खातों में रकम जमा करेगा।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article