बिजनेस

SBI का कर्ज हुआ महंगा, जानें कितनी बढ़ेगी EMI

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 15, 2023, 12:10 PM IST

SBI Hike Lending Rate: SBI ने अपने सभी तरह के बेंचमार्क रेट में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। बैंक के इस कदम से नए और पुराने दोनों तरह के ग्राहकों पर असर होगा। इस बढ़ोतरी के बाद बैंक के होम लोन, कार लोन, पर्सलन लोन सहित दूसरे सभी कर्ज महंगे हो जाएंगे।

Image

SBI से कर्ज लेना हुआ महंगा

SBI Hike Lending Rate: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने कर्ज महंगे कर दिए हैं। बैंक ने आरबीआई द्वारा रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद SBI ने अपने सभी तरह के बेंचमार्क रेट में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। बैंक के इस कदम से नए और पुराने दोनों तरह के ग्राहकों पर असर होगा। इस बढ़ोतरी के बाद बैंक के होम लोन, कार लोन, पर्सलन लोन सहित दूसरे सभी कर्ज महंगे हो जाएंगे। जहां पुराने ग्राहकों की EMI में इजाफा होगा, वहीं नए कर्ज लेना भी महंगा हो जाएगा। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार नई दरें 15 फरवरी से लागू हो गई हैं।

ये हैं नई दरें

SBI की वेबसाइट के अनुसार , एसबीआई ने एमसीएलआर (MCLR) में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी की है। ज्यादातर बैंक ग्राहकों ने एमसीएलआल पर कर्ज दे रखा है। ऐसे में उन्हें तुरंत असर होगा।

  • बैंक ने एक महीने और तीन महीने के लिए MCLR को 8% से बढ़ाकर 8.10% कर दिया है।
  • छह महीने और एक साल के लिए MCLR 8.40% से बढ़ाकर 8.50% कर दिया गयाहै।
  • दो वर्षों के लिए MCLR को 8.50% से बढ़ाकर 8.60% कर दिया गया है
  • तीन साल के लिए MCLR को 8.60% से बढ़ाकर 8.70% कर दिया गया है।
इसके अलावा बैंक ने EBLR, RLLR, BPL की दरों में बढ़ोतरी की है।
होम लोन राशिअवधिपुरानई EMI नई EMI
20 लाख रुपये20 साल1799518123
30 लाख रुपये20 साल2699227185
नोट: ब्याज दरें, 9 फीसदी (पुरानी) और 9.1 फीसदी (नई )
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article