सीनियर सिटिजन को 3 साल की FD में 5 लाख जमा करने पर SBI कितने रुपये देगा; देखें कैलकुलेशन

SBI Fixed Deposit 2026: अगर आप सुरक्षित निवेश का विकल्प तलाश रहे हैं तो एसबीआई की 3 साल की एफडी में निवेश कर सकते हैं। बैंक की ओर से एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर की जा रही हैं।

SBI Fixed Deposit 2026: अगर आप भी सुरक्षित निवेश का विकल्प तलाश रहे हैं और बाजार के उतार-चढ़ाव से दूर रहना चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है । खास बात यह है कि वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) को सामान्य ग्राहकों की तुलना में अधिक ब्याज दिया जा रहा है। आप बैंक की 3 साल की अवधि वाली एफडी में पैसा लगा सकते हैं।

SBI Fixed Deposit 2026

FD (Photo: iStock)

सीनियर सिटिजन को मिलेगा ज्यादा फायदा

FD (Photo: iStock)

एसबीआई की 3 साल की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 6.80 प्रतिशत निर्धारित की गई है। वहीं सामान्य ग्राहकों को इसी अवधि की एफडी पर 6.30 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। बैंक की यह अतिरिक्त ब्याज दर वरिष्ठ नागरिकों को उनकी बचत पर बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करती है।

उदाहरण के लिए अगर कोई वरिष्ठ नागरिक 3 साल की अवधि के लिए 5 लाख रुपये की एफडी कराता है तो मैच्योरिटी पर उसे कुल 6,12,099 रुपये प्राप्त होंगे। इसका मतलब है कि निवेशक को मूलधन के अलावा करीब 1,12,099 रुपये का ब्याज मिलेगा।

End of Feed