SBI Dividend 2025 Record Date : भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयर शुक्रवार, 16 मई को बाजार में निवेशकों की खास नजर में रहेंगे, क्योंकि इसी दिन कंपनी का डिविडेंड रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट है। हाल ही में घोषित तिमाही नतीजों के साथ SBI ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने शेयरधारकों को आकर्षक फाइनल डिविडेंड देने की घोषणा की थी। SBI के बोर्ड ने ₹1 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 1590% यानी ₹15.90 प्रति शेयर डिविडेंड देने की सिफारिश की है। बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि यह डिविडेंड 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष के लिए घोषित किया गया है। शुक्रवार, 16 मई को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का स्टॉक (SBI Share Price) गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। इसमें 1.49% की गिरावट देखने को मिली है। यह 795.70 रुपये पर कारोबार कर रहा है। SBI के शेयर में पिछले 1 महीने में 3 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।
डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट
SBI ने अपने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 16 मई 2025 (शुक्रवार) निर्धारित की है। इसी दिन SBI के शेयर एक्स-डिविडेंड हो जाएंगे। यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास SBI के शेयर होंगे, वे डिविडेंड पाने के पात्र होंगे।
डिविडेंड पेमेंट की तारीख
बैंक ने जानकारी दी है कि योग्य निवेशकों को डिविडेंड का भुगतान 30 मई 2025 तक कर दिया जाएगा।
पिछले साल कितना मिला डिविडेंड
SBI ने 2024 में अपने निवेशकों को प्रति शेयर ₹13.70 का फाइनल डिविडेंड दिया था। 2023 और 2022 में यह क्रमशः ₹11.30 और ₹7.10 रहा था।
क्या अभी खरीदें SBI के शेयर?
मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, फिलहाल SBI का स्टॉक थोड़ी करेक्शन की स्थिति में है और ₹780 का सपोर्ट स्तर टूट चुका है। इसके बाद यह ₹740 से ₹732 तक गिर सकता है। निवेशकों को सलाह दी गई है कि यदि यह स्तर आता है तो नए निवेश या एवरेजिंग का मौका हो सकता है।
शॉर्ट टर्म में शेयर ₹820 से ₹840 तक जा सकता है। वहीं लॉन्ग टर्म नजरिए से देखें तो एक्सपर्ट मानते हैं कि SBI आने वाले समय में ₹900 तक के स्तर भी छू सकता है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
