SBI Dividend 2025 Record Date: भारत के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹15.9 प्रति इक्विटी शेयर (1590 प्रतिशत) का अंतिम डिविडेंड घोषित किया है। यह घोषणा मार्च 2025 में समाप्त तिमाही के नतीजों के साथ की गई।
जानें कब मिलेगा एसबीआई डिविडेंड
डिविडेंड और रिकॉर्ड डेट
डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट शुक्रवार 16 मई 2025 तय की गई है। इस दिन तक जिन निवेशकों के पास SBI के शेयर होंगे, वे डिविडेंड के पात्र होंगे। कम-डिविडेंड डेट 15 मई 2025 है। यह वह अंतिम दिन है जब शेयर खरीदकर डिविडेंड के पात्र बना जा सकता है।
डिविडेंड भुगतान तारीख
SBI द्वारा फाइनल डिविडेंड का भुगतान 30 मई 2025 को किया जाएगा।
Q4 में SBI का शुद्ध लाभ
चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च 2025) में SBI का स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ साल-दर-साल 10% घटकर ₹18,643 करोड़ रहा, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह ₹20,698 करोड़ था।
कुल आय में वृद्धि
इस तिमाही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की कुल आय बढ़कर ₹1,43,876 करोड़ हो गई, जो पिछले साल की तिमाही में ₹1,28,412 करोड़ थी। ब्याज से आय ₹1,19,666 करोड़ रही।
NPA में सुधार
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का ग्रॉस NPA घटकर 1.82% हुआ (मार्च 2024 में 2.24%)। नेट NPA घटकर 0.47% हुआ (मार्च 2024 में 0.57%)।
कंसोलिडेटेड आधार पर लाभ में 8% की गिरावट
कंसोलिडेटेड रूप से SBI का शुद्ध लाभ Q4FY25 में 8% घटकर ₹19,600 करोड़ रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह ₹21,384 करोड़ था। वहीं कुल आय बढ़कर ₹1,79,562 करोड़ हो गई।
FY25 में 16% की सालाना वृद्धि
पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ 16% बढ़कर ₹70,901 करोड़ रहा, जो FY24 में ₹61,077 करोड़ था।
(डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार के बारे में जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।)
