SBI Cards Dividend: एसबीआई कार्ड्स डिविडेंड देने जा रही है। कंपनी ने अपने शेयरों पर 2.5 रु प्रति शेयर का डिविडेंड देने का ऐलान किया था। इसके लिए रिकॉर्ड 28 मार्च तय की गई थी। कंपनी 10 रु की फेस वैल्यू वाले शेयरों पर 25 फीसदी यानी 2.5 रु का डिविडेंड देगी। बता दें कि किसी शेयर की फेस वैल्यू और मार्केट वैल्यू अलग-अलग होती हैं। एसबीआई कार्ड्स के शेयर की मार्केट वैल्यू 683.60 रु है। गुरुवार को ढाई बजे कंपनी का शेयर बीएसई पर 6.45 रु या 0.93 फीसदी की कमजोरी के साथ 683.60 रु पर है।
ये भी पढ़ें -
आज जिसके पास होंगे शेयर उसे मिलेगा डिविडेंड
एसबीआई कार्ड्स ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 28 मार्च तय की थी। यानी आज जिसके पास कंपनी के शेयर होंगे, उसे डिविडेंड मिलेगा। ये इंटरिम डिविडेंड है, जिसकी पेमेंट 17 अप्रैल को या उससे पहले की जाएगी।
खराब रहा है एसबीआई कार्ड्स के शेयर का परफॉर्मेंस
- एसबीआई कार्ड्स के शेयर का परफॉर्मेंस खराब रहा है
- मार्च 2020 में लिस्टिंग से अब तक इसने करीब साढ़े 5 फीसदी नुकसान कराया है
- बीते एक साल में ये 3.8 फीसदी गिरा है
- 2024 में ये अब तक 10.76 फीसदी गिरा है
- 6 महीनों में ये 13.5 फीसदी नीचे फिसला है
- एक महीने में ये 6.25 फीसदी नीचे आया है
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर डिविडेंड और शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
