डिजिटल पेमेंट के बढ़ते चलन के बीच साइबर ठगी का खतरा, SBI कार्ड ने ग्राहकों को किया सतर्क, जानें ठगों के नए पैंतरे

Credit Card Fraud: एसबीआई कार्ड ने फर्जी रिफंड, रिवॉर्ड पॉइंट और कार्ड अपग्रेड जैसे फ्रॉड से बचने की चेतावनी दी है। ग्राहकों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने और अपनी वित्तीय जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई है।

Credit Card Fraud : डिजिटल पेमेंट आज हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। ऑनलाइन खरीदारी से लेकर बिल भुगतान तक, हर काम अब चुटकियों में हो जाता है। लेकिन जितनी तेजी से डिजिटल लेनदेन बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से साइबर ठग भी एक्टिव हो गए हैं। ये ठग क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को अपने जाल में फंसाने के लिए रोज नए और शातिर तरीके अपना रहे हैं। इसी खतरे को भांपते हुए देश की प्रमुख क्रेडिट कार्ड कंपनी एसबीआई कार्ड (SBI Card) ने अपने ग्राहकों के लिए एक जरूरी चेतावनी जारी की है। कंपनी ने उन आम धोखाधड़ी के तरीकों के बारे में बताया है, जिनका इस्तेमाल कर ठग लोगों की मेहनत की कमाई लूट रहे हैं। इनमें फर्जी रिफंड मैसेज, रिवॉर्ड पॉइंट्स भुनाने के झांसे, क्रेडिट लिमिट बढ़ाने और बंद कार्ड को दोबारा चालू करने जैसे फर्जी ऑफर शामिल हैं। भारत का डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम आने वाले वर्षों में अभूतपूर्व रफ्तार से बढ़ने वाला है। PwC की 'इंडियन पेमेंट्स हैंडबुक 2025-2030' रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030 तक देश में डिजिटल लेनदेन की संख्या 617 अरब तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि इनका कुल मूल्य 907 लाख करोड़ रुपये तक जा सकता है। इसी अवधि के दौरान देश में एक्टिव क्रेडिट कार्डों की संख्या भी करीब 21 करोड़ के आसपास पहुंच जाएगी। जाहिर है कि जैसे-जैसे ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी, साइबर अपराधियों के निशाने भी बढ़ेंगे।

SBI Card, credit card fraud, cyber fraud, digital payments, fake refund scam, reward point redemption, credit limit enhancement,

फर्जी रिफंड, रिवॉर्ड पॉइंट और कार्ड अपग्रेड: SBI कार्ड ने धोखाधड़ी के तरीके बताए, रहें सतर्क

फर्जी ऑफर और अधिकारी बनकर ठगी का जाल

एसबीआई कार्ड के अनुसार, जालसाज अक्सर खुद को बैंक अधिकारी, क्रेडिट कार्ड प्रतिनिधि, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव या वित्तीय सलाहकार बताकर ग्राहकों को फोन या मैसेज करते हैं। उनका मुख्य मकसद किसी भी तरह ग्राहक की गोपनीय वित्तीय जानकारी हासिल करना होता है। ये ठग लोगों को लुभाने के लिए क्रेडिट लिमिट बढ़ाने, कार्ड अपग्रेड करने, रिवॉर्ड पॉइंट्स को कैश में बदलने या बकाया राशि पर भारी डिस्काउंट देने जैसे आकर्षक ऑफर देते हैं। वहीं, कई बार ये ठग ग्राहकों में डर का माहौल भी पैदा करते हैं। वे झूठा दावा करते हैं कि आपका क्रेडिट कार्ड सस्पेंड या ब्लॉक हो गया है और इसे तुरंत एक्टिवेट कराने की जरूरत है। ऐसे संदेशों में अक्सर संदिग्ध लिंक भेजे जाते हैं, जिन पर क्लिक करते ही ग्राहक के कार्ड नंबर, सीवीवी (CVV), पासवर्ड या ओटीपी (OTP) चोरी हो जाते हैं।

End of Feed