बिजनेस

Sarveshwar Foods: मल्टीबैगर स्टॉक ने जारी किए रिजल्ट, कितना बढ़ा मुनाफा; 2 सालों में दिया गजब का रिटर्न

Sarveshwar Foods: Sarveshwar Foods के शेयर पिछले एक साल में 17% गिर चुके हैं, जबकि पिछले दो सावों में इस FMCG स्टॉक ने 220% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी ने तिमाही रिजल्ट में ₹7.07 करोड़ का नेट प्रॉफिट रिपोर्ट किया, जो पिछले साल के ₹4.92 करोड़ से 43% अधिक है।

Image

सर्वेश्वर फूड्स

Photo : iStock

Sarveshwar Foods Q3 Results: सरवेश्वर फूड्स FMCG कंपनी ने अपने Q3 FY2025 के रिजल्ट में शानदार बढ़ोतर का प्रदर्शन किया है। कंपनी ने इस तिमाही में ₹7.07 करोड़ का नेट प्रॉफिट रिपोर्ट किया, जो पिछले साल के ₹4.92 करोड़ से 43% अधिक है। यह वृद्धि मुख्य रूप से आय में बढ़ोतरी के कारण हुई है।

कंपनी की कुल बिक्री में इस तिमाही में 23% का इज़ाफ़ा हुआ और यह ₹282.15 करोड़ रही, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में ₹229.38 करोड़ थी।

Sarveshwar Foods का शेयर प्राइस

Sarveshwar Foods एक स्मॉलकैप कंपनी है, जिसका मार्केट कैप ₹753.69 करोड़ है। कंपनी चावल का उत्पादन, प्रोसेसिंग और मार्केटिंग करती है, जो भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होता है। वर्तमान में, कंपनी के शेयर ₹7.74 के आसपास ट्रेड हो रहे हैं, जो NSE पर 1% ऊपर हैं।

BSE एनालिटिक्स के अनुसार, Sarveshwar Foods के शेयर पिछले एक साल में 17% गिर चुके हैं, जबकि पिछले दो सावों में इस FMCG स्टॉक ने 220% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर अपडेट

सितंबर 2023 में, Sarveshwar Foods ने अपने इक्विटी शेयरों का फेस वैल्यू ₹10 से घटाकर ₹1 कर दिया था और इसके बाद एक बोनस शेयर जारी किया था, यानी हर एक शेयर के लिए दो बोनस शेयर मिले थे।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article