बिजनेस

सारा अली खान ने खरीदा 1 करोड़ का अपार्टमेंट, ऑफिस स्पेस में आएगा काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 23, 2023, 05:10 PM IST

Sara Ali Khan Rs. 1 Crore Apartment In Mumbai: सारा अली खान ने हाल ही में मुंबई में लोटस डेवलपर्स ग्रुप की लोटस सिग्नेचर बिल्डिंग में नया ऑफिस स्पेस खरीदा है। आनंद पंडित लोटस ग्रुप के ओनर हैं।

Image

सारा अली खान

Photo : BCCL

Sara Ali Khan Rs. 1 Crore Apartment In Mumbai: सारा अली खान ने हाल ही में मुंबई में लोटस डेवलपर्स ग्रुप की लोटस सिग्नेचर बिल्डिंग में नया ऑफिस स्पेस खरीदा है। आनंद पंडित लोटस ग्रुप के ओनर हैं। रियल एस्टेट वेबसाइट 99acres के मुताबिक लोटस सिग्नेचर बिल्डिंग में एक अपार्टमेंट की कीमत 1.01 करोड़ रुपये से लेकर 1.57 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है। इस कीमत में रजिस्ट्री या किसी तरह का सरकारी चार्ज शामिल नहीं है। यह पॉश इलाके जोगेश्वरी में स्थित है। यह अभी अंदर कंस्ट्रक्शन है जो 2025 तक बना कर तैयार होगी।

सोशल मीडिया पर इस खबर पर सारा के फैंस उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। पैपराजी विरल भयानी की पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा- बहुत बधाई हो आपको सारा! आप इसी तरह खूब तरक्की करते रहें।

1.3 करोड़ की मर्सिडीज जी-वैगन कलेक्शन में मौजूद

2021 में सारा ने अपने कलेक्शन में एक आकर्षक नई मर्सिडीज जी-वैगन एड की थी। जी-वैगन कार प्रेमियों के बीच पसंदीदा सवारी में से एक है क्योंकि इसमें 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ राउंड हेड लाइट और बीएस 6 इंजन है। तीन डिफरेंशियल लॉक और एक AWD सिस्टम के अलावा, एसयूवी में बाहर की तरफ एक्सपोज्ड हिंज हैं। यह 3.0 लीटर, छह-सिलेंडर और डीजल इंजन पर चलती है। इस शानदार कार की कीमत 1.3 करोड़ रुपये है

यूजर ने कहा- इंटरनेशनल रोमिंग न लेकर पैसे बचाए, यहां खर्च किए

एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि इंटरनेशनल रोमिंग पैक का रिचार्ज रोककर बचाए पैसों से आप इस बिल्डिंग में अपार्टमेंट खरीद सकते हैं। दरअसल, पिछले दिनों सारा का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में सारा बता रही हैं कि जब वो अबू धाबी में IIFA अवॉर्ड सेरेमनी अटेंड करने गई थीं तब उन्होंने इंटरनेशनल रोमिंग रिचार्ज नहीं कराया क्योंकि इसकी कीमत 400 रुपए थी। सारा ने ये भी बताया था कि उन्होंने हेयरड्रेसर के मोबाइल से अपने फोन पर इंटरनेट कनेक्ट करके यूज किया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article