Sanjiv Bhasin Big Prediction: सेंसेक्स 85000 के पार होगा! 1 लाख भी मुमकिन; संजीव भसीन ने की भविष्यवाणी, लेकिन...'

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 11, 2024, 03:30 PM IST

Sanjiv Bhasin Big Prediction: अगले 12-18 महीनों में सेंसेक्स 100,000 का स्तर छू सकता है। साल के अंत तक 85,000 आ जाएगा, लेकिन उस 1 लाख तक पहुंचने में हमें एक साल, डेढ़ साल लग सकते हैं।

Sanjiv Bhasin Big Prediction: पिछले एक साल में सेंसेक्स लगभग 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है, जो 60,000 के स्तर से बढ़कर अब 75,000 अंक तक उछल चुका है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि बाज़ार आगे कहाँ तक जा सकता है। क्या बाज़ार अब 85,000 के स्तर को छूने वाला है? ईटी नाउ के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में संजीव भसीन ने भविष्यवाणी की है कि यह स्तर आएगा..। जाने-माने निवेशक और आईआईएफएल सिक्योरिटीज के निदेशक, संजीव भसीन का अनुमान है कि यह स्तर इस साल के अंत हो सकता है।

sanjiv bhasin predictions

क्या हो सकती हैं रुकावटें

हालाँकि, 85,000 की ओर यात्रा में रास्ते में कुछ रुकावटें आती दिख रही हैं। अपनी भविष्यवाणी के साथ संजीव भसीन ने चुनाव से पहले एक बड़े करेक्शन की चेतावनी दी है, जो सारा खेल ख़राब कर सकता है। संजीव भसीन ने कहा कि हम अब पूरी तरह से प्राइस पर हैं। चुनाव से पहले बाजार में कुछ सुधार होना चाहिए और उसके बाद ही हम ऊंचे स्तर पर पहुंचेंगे। हमें आगे बढ़ने के लिए कमाई की जरूरत है।

End of Feed