साइकिल से 1500 रुपये में शुरू किया ये बिजनेस, आज करोड़ों की मालकिन

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 9, 2023, 02:56 PM IST

Business Story Of Sangeeta Pandey: गोरखपुर की संगीता पांडेय ने ऊंची उड़ान की एक नई इबारत लिखी है। आर्थिक तंगी के बाद भी महज 1500 रुपये लेकर साइकिल से शुरू किये गये कारोबार को तीन करोड़ रुपये के पार पहुंचा दिया है।

Business Story Of Sangeeta Pandey: गोरखपुर की संगीता पांडेय ने ऊंची उड़ान की एक नई इबारत लिखी है। आर्थिक तंगी के बाद भी महज 1500 रुपये लेकर साइकिल से शुरू किये गये कारोबार को तीन करोड़ रुपये के पार पहुंचा दिया है। संगीता ने शुरूआत में अपने नौ महीने के बच्चे का पालन पोषण करते हुए ये संघर्ष किया है। ये बात करीब 10 साल पुरानी है। घर के हालत बहुत अच्छे नहीं थे। गोरखपुर विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने वाली संगीता ने सोचा किसी काम के जरिए एक्सट्रा इनकम का जरिया बनाते हैं। पति संजय पांडेय इस पर राजी हो गये। इस क्रम में वह एक संस्था में गईं। चार हजार रुपये महीने का वेतन तय हुआ।

Business Story Of Sangeeta Pandey

संगीता पांडेय

दूसरे दिन वह अपने नौ माह की बेटी के साथ काम पर गईं तो कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। बोले बच्ची की देखरेख और काम एक साथ नहीं हो पाएगा। बात अच्छी नहीं लगी, पर मजबूरी और कुछ करने का जज्बा था। दूसरे दिन वह बच्ची को घर छोड़ काम पर गईं तो उनका मन नहीं लगा। सोचती रहीं जिनकी बेहतरी के लिए काम करने की सोची थी। वह तो मां की ममता से वंचित हो जाएंगे। लिहाजा उन्होंने काम छोड़ दिया।

End of Feed