मोबाइल-टीवी के बाद अब भारत में जहाज बनाएगी Samsung, तलाश रही जमीन

पूरी दुनिया में मोबाइल कंपनी के तौर पर फेमस सैमसंग भारत में पानी के जहाज बनाने की तैयारी कर रही है। कंपनी को कोरिया में जगह नहीं मिल रही है। इसलिए भारत में 3 राज्यों में जमीन तलाश रही है।

Samsung Shipbuilding Plan : दुनियाभर में मोबाइल फोन और होम एप्लायंसेज बनाने वाली कंपनी के तौर पर मशहूर सैमसंग ग्रुप शिपबिल्डिंग की भी दिग्गज कंपनी Samsung Heavy Industries (SHI) चलाता है। अब यह कंपनी भारत का रुख कर रही है।

Samsung Shipbuilding Plan

सैमसंग भारत में बनाएगा जहाज

दक्षिण कोरिया में कंपनी के शिपयार्ड अगले 3 साल तक के लिए फुल बुक हो चुके हैं। नए ऑर्डर और बढ़ती वैश्विक मांग को देखते हुए कंपनी अब भारत को अपने नए मैन्युफैक्चरिंग बेस के रूप में विकसित करना चाहती है। इसके लिए गुजरात, ओडिशा और केरल में निवेश और साझेदारी के विकल्प तलाशे जा रहे हैं।

End of Feed