Sai Life Sciences IPO: साई लाइफ साइंसेज का आएगा IPO, कंपनी जुटाएगी 800 करोड़, जानें क्या करती है काम

Sai Lifesciences IPO: साई लाइफ साइंसेज में साई क्वेस्ट सिन के पास वर्तमान में कंपनी की 5.61 प्रतिशत हिस्सेदारी है। टीपीजी के पास 39.69 प्रतिशत शेयरहोल्डिंग है और एचबीएम प्राइवेट इक्विटी इंडिया के पास 5.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है। आईपीओ से जुटाई राशि में से 600 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा।

Sai Lifesciences IPO:निजी इक्विटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टीपीजी कैपिटल समर्थित साई लाइफ साइंसेज ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के जरिये धन जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के समक्ष प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए हैं। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के समक्ष दाखिल आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी के प्रस्तावित आईपीओ में 800 करोड़ रुपये मूल्य के ताजा शेयर और 6.15 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (OFS) शामिल है।

Sai Life Sciences IPO, Sai Life Sciences   files DRHP, SEBI, Securities and Exchange Board of India, debt repayments,

साई लाइफ साइंसेज आईपीओ

किसकी कितनी हिस्सेदारी

साई क्वेस्ट सिन के पास वर्तमान में कंपनी की 5.61 प्रतिशत हिस्सेदारी है। टीपीजी के पास 39.69 प्रतिशत शेयरहोल्डिंग है और एचबीएम प्राइवेट इक्विटी इंडिया के पास 5.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है। आईपीओ से जुटाई राशि में से 600 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा। इसके एक हिस्से का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। हैदराबाद स्थित साईं लाइफ साइंसेज, ग्लोबल फार्मास्युटिकल इनोवेटर कंपनियों और जैव प्रौद्योगिकी फर्मों को छोटे अणु नई रासायनिक संस्थाओं (एनसीई) के लिए दवा की खोज, विकास और विनिर्माण मूल्य श्रृंखला में सेवाएं प्रदान करती है।

End of Feed