बिजनेस

Stocks To Buy: सीमेंट शेयरों पर दांव लगाने का सही समय, ब्रोकरेज फर्म ने चुने 4 शेयर, जानें सभी के टार्गेट

Top Shares To Buy: अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 130.90 रु या 1.13 फीसदी की बढ़त के साथ 11,731.85 रुपये पर है। मॉर्गन स्टेनली ने इसके शेयर के लिए टार्गेट प्राइस 11600 रु से बढ़ाकर अब 13620 रु कर दिया है। इस शेयर से 16 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

Image

सीमेंट शेयर खरीदें

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सीमेंट शेयरों में खरीदारी का सही समय
  • 4 शेयरों पर लगाएं दांव
  • ब्रोकरेज फर्म ने बताए टार्गेट

Cement Stocks To Buy: ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने सीमेंट सेक्टर पर भरोसा जताया है। इसने सीमेंट सेक्टर की कुछ कंपनियों के शेयरों में खरीदारी की सलाह के साथ टार्गेट भी दिए हैं। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि सीमेंट सेक्टर के लिए शॉर्ट टर्म में स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है। हालांकि अच्छी मांग के चलते मार्जिन के कारण मिड टर्म की स्थिति अभी भी मजबूत है। अनुमान है कि कैपेसिटी हिस्सेदारी में वृद्धि और कॉस्ट में सुधार की गुंजाइश वाले स्टॉक अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आगे जानिए ऐसे शेयरों के नाम।

ये भी पढ़ें -

अंबुजा सीमेंट

अंबुजा सीमेंट का शेयर सोमवार को करीब 10 बजे 7.70 रु या 1.14 फीसदी की बढ़त के साथ 684 रुपये पर है। मॉर्गन स्टेनली ने इसके शेयर के लिए टार्गेट प्राइस 665 रु से बढ़ाकर अब 775 रु कर दिया है। इस शेयर से 13.3 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

अल्ट्राटेक सीमेंट

अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 130.90 रु या 1.13 फीसदी की बढ़त के साथ 11,731.85 रुपये पर है। मॉर्गन स्टेनली ने इसके शेयर के लिए टार्गेट प्राइस 11600 रु से बढ़ाकर अब 13620 रु कर दिया है। इस शेयर से 16 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

एसीसी

एसीसी के शेयर सोमवार को करीब 10 बजे 11.05 रु या 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 2696.85 रुपये पर है। मॉर्गन स्टेनली ने इसके शेयर के लिए टार्गेट प्राइस 2700 रु से बढ़ाकर अब 2930 रु कर दिया है। इस शेयर से 8.6 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

ग्रासिम इंडस्ट्रीज

ग्रासिम इंडस्ट्रीज का शेयर सोमवार को करीब 10 बजे 44.25 रु या 1.56 फीसदी की कमजोरी के साथ 2798.85 रुपये पर है। मॉर्गन स्टेनली ने इसके शेयर के लिए टार्गेट प्राइस 2570 रु से बढ़ाकर अब 2990 रु कर दिया है। इस शेयर से करीब 7 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article