Sahara Refund: 50 हजार नहीं अब ₹10 लाख तक के रिफंड के लिए करें आवेदन, 45 दिन में अकाउंट में आ जाएगा पैसा, ये है प्रोसेस

सहारा इंडिया में पैसा लगाने वाले लाखों निवेशकों के लिए साल 2026 की सबसे बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार ने सहारा रिफंड पोर्टल (CRCS) पर दावे (Claims) की सीमा को कई गुना बढ़ा दिया है। अब वे निवेशक भी अपना पैसा वापस मांग सकते हैं जिनकी जमा राशि लाखों में थी। अगर आपका पैसा भी सालों से सहारा की स्कीमों में फंसा हुआ है, तो अब आपके पास ₹10 लाख तक की मोटी रकम वापस पाने का मौका है।

सहारा इंडिया के निवेशकों को राहत देने के लिए सरकार ने रिफंड की प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव किया है। इससे पहले पोर्टल पर केवल छोटी रकम वाले निवेशक ही आवेदन कर पा रहे थे, लेकिन अब ₹10 लाख तक के जमाकर्ता अपने पैसे की वापसी के लिए दावा ठोक सकते हैं। गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह की देखरेख में चल रही इस मुहिम का मकसद उन लोगों तक पैसा पहुंचाना है जिनकी जिंदगी भर की कमाई इन सोसायटियों में अटकी हुई थी। सरकार ने साफ किया है कि आवेदन करने के बाद आपके दस्तावेजों की जांच होगी और सब कुछ सही पाए जाने पर 45 दिनों के भीतर पैसा सीधे आपके आधार से जुड़े बैंक खाते (Aadhaar Linked Bank Account) में भेज दिया जाएगा।

Sahara Refund

किसे मिलेगा इसका फायदा?

यह अपडेट उन निवेशकों के लिए है जिनका पैसा सहारा की इन चार सोसायटियों में जमा है सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी। अगर आपने पहले आवेदन किया था और आपके फॉर्म में कोई गलती (Deficiency) पाई गई थी, तो अब आप पोर्टल पर जाकर उसे सुधार सकते हैं और 'Resubmit' कर सकते हैं। ₹10 लाख तक की लिमिट होने से अब उन बड़े निवेशकों को बड़ी राहत मिली है जो अब तक पोर्टल पर आवेदन करने के पात्र नहीं थे।

End of Feed