बिजनेस

Sagility India IPO: खुल गया सैजिलिटी इंडिया का IPO, सिर्फ 28 रु का है शेयर, चेक करें कितना है GMP

Sagility India IPO GMP: सैजिलिटी की लिस्टिंग 12 नवंबर को होगी। आईपीओ में लॉट साइज 500 शेयरों का है। यानी कम से कम 500 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करें। ये एक मेनबोर्ड का IPO है। शेयर की लिस्टिंग BSE-NSE पर होगी।

Image

सैजिलिटी इंडिया का IPO खुला

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • सैजिलिटी इंडिया का IPO खुला
  • प्राइस बैंड 28-30 रु
  • जीएमपी जीरो हो गया

Sagility India IPO GMP: हेल्थकेयर सेक्टर में टेक्नोलॉजी-इनेबल्ड सर्विसेज देने वाली कंपनी सैजिलिटी इंडिया लिमिटेड का IPO आज मंगलवार 5 नवंबर से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इसका IPO गुरुवार 7 नवंबर को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 28-30 रुपये है। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 945 करोड़ रुपये से अधिक जुटा लिए हैं। बेंगलुरु की इस कंपनी के आईपीओ में 70.22 करोड़ शेयर ऑफर-फॉर-सेल के जरिए (ओएफएस) बेचे जाएंगे। ये शेयर प्रमोटर सैजिलिटी बीवी बेचेगी। प्राइस बैंड के ऊपरी भाव यानी 30 रु पर कंपनी 2,106.60 करोड़ रु जुटाएगी।

ये भी पढ़ें -

किसके पास जाएगा IPO के जरिए आया फंड

सैजिलिटी का IPO पूरी तरह से ओएफएस है। इसलिए कंपनी को कोई फंड नहीं मिलेगा। बल्कि सारा पैसा प्रमोटर को मिलेगा।

IPO की बाकी डिटेल

सैजिलिटी की लिस्टिंग 12 नवंबर को होगी। आईपीओ में लॉट साइज 500 शेयरों का है। यानी कम से कम 500 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करें। ये एक मेनबोर्ड का IPO है। शेयर की लिस्टिंग BSE-NSE पर होगी।

कितना है GMP

आईपीओ वॉच के अनुसार 4 नवंबर तक सैजिलिटी इंडिया के आईपीओ का जीएमपी 3 रु था। जबकि आज ये जीरो हो गया है। यानी इसकी लिस्टिंग फ्लैट (बिना किसी बढ़त या गिरावट के) हो सकती है।

स्मॉल एनआईआई के लिए न्यूनतम लॉट साइज निवेश 14 लॉट (7,000 शेयर) है, जिसकी राशि 2,10,000 रुपये है, और बड़े एनआईआई के लिए यह 67 लॉट (33,500 शेयर) है, जिसकी राशि 10,05,000 रुपये है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article