बिजनेस

Sachin Tendulkar house Price: सचिन और अंजलि तेंदुलकर के शाही आशियाने की अनदेखी झलक, जहां मास्टर ब्लास्टर बनाते हैं आम की कुल्फी; घर नहीं, एक सपना है ये

Sachin Tendulkar house Price: सचिन तेंदुलकर सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं, बल्कि एक भावना हैं। और जब ऐसा कोई शख्स अपने लिए घर बनाता है, तो वो सिर्फ इमारत नहीं होती, बल्कि एक विरासत होती है। इस घर की हर ईंट में प्यार, शांति और क्रिकेट की झलक है, चाहे वो सचिन का ध्यान लगाने का कोना हो, या वो रसोई जहां वे खुद आम कुल्फी बनाते हैं। चलिए आपको ले चलते हैं इस सुंदर और भावनात्मक सफर पर।

Image

सचिन का Meditation Spot, Jacuzzi और Garden—घर की इनसाइड स्टोरी।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Sachin Tendulkar house: अगर परियों की कहानियों में क्रिकेट-बैट-गेंद होती तो संगमरमर की फर्श पर ख्वाब दिखते और खिड़कियों से सिर्फ धूप नहीं, इतिहास झांकता। कुछ ऐसा नजारा होता है सचिन और अंजलि तेंदुलकर के बांद्रा वाले घर का। सचिन तेंदुलकर सिर्फ क्रिकेट के मैदान के हीरो नहीं हैं, वो हर भारतीय दिल की धड़कन हैं। और जब ऐसा कोई इंसान एक घर बनाता है, तो वो सिर्फ ईंटों से नहीं, जज्बातों से बनता है। यह घर एक सपने की तरह है, जिसमें हर कोना कुछ कहता है। कभी ध्यान की नीरवता में डूबा हुआ, तो कभी रसोई की मीठी खुशबू से महकता हुआ, जहां मास्टर ब्लास्टर अपने हाथों से आम कुल्फी बनाते हैं।

यह महज एक आलीशान बंगला नहीं, एक चलती-फिरती कविता है, जो प्यार, तपस्या और सादगी से लिखी गई है। तो आइए, इस खूबसूरत एहसास की गलियों में साथ-साथ चलते हैं। जहां हर दीवार के पीछे एक कहानी है, और हर कमरे में बसी है एक पूरी दुनिया।

sachin-tendulkar-house-inside-tour-bandra-villa

गार्डन में सचिन तेंदुलर अपने पालतू डॉगी के साथ खेलते हुए।

डोराब विला से क्रिकेट पैलेस तक का सफर

बांद्रा (वेस्ट) की पेरी क्रॉस रोड पर बना यह विला पहले एक पारसी परिवार का था। 2007 में सचिन ने इसे 39 करोड़ रुपये में खरीदा और 2011 में परिवार के साथ शिफ्ट हुए। 6,000 स्क्वायर फीट में फैला यह घर दो बेसमेंट्स और एक शानदार रूफटॉप के साथ आता है।

sachin-tendulkar-house-inside-tour-bandra-villa

सचिन तेंदुलकर के घर की अनदेखी झलक

शानदार एंट्री, तेंदुलकर स्टाइल में

घर पर एंट्री लेते ही ऐसा अहसास होता है जैसे हम किसी महल में आ गए हों। लकड़ी के बड़े दरवाज़े, जिन पर बनी नक्काशी मन मोह लेती हैं। अंदर एंट्री करते ही काले संगमरमर की फर्श और हरे-भरे पौधों की सजी हुई व्यवस्था आपका स्वागत करती है। लिविंग रूम व्हाइट और ग्रे कलर के कंम्बिनेशन में सजा हुआ है। अर्थी सोफा, चमकदार संगमरमर की फर्श, लेदर की आरामदायक कुर्सियां और ट्रॉफियों की कतार लगी है। डाइनिंग एरिया लिविंग रूम से जुड़ा है, जिसमें टीक और महोगनी की भरपूर झलक है। ये जगह कहती है, "यहां कई दिग्गजों की मेजबानी की गई है।"

sachin-tendulkar-house-inside-tour-bandra-villa

क्रिकेट से ध्यान तक: सचिन तेंदुलकर का बांद्रा वाला जेन पैलेस

एक गार्डन जो स्टेडियम को मात दे सकता है

अगर सचिन को फील्ड पर एक सदी या अपने गार्डन में एक शाम के बीच चुनना हो, तो शायद वो गार्डन को चुनें। यह ट्रॉपिकल गार्डन है जिसमें ताड़ के पेड़, सकुलेंट्स और एक छोटा सा तालाब भी है। बेंत की फर्नीचर वाली एक कोजी जगह है, जहां फैमिली अक्सर इकट्ठा होती है—खासकर मानसून में।

sachin-tendulkar-house-inside-tour-bandra-villa

सेलिब्रिटी होम टूर इंडिया

रिटायरमेंट के बाद मुंबई की पहली बारिश में, बेटी सारा ने सचिन की एक फोटो खींची जिसमें वो बारिश में चाय का प्याला लिए खड़े थे। यह फोटो वायरल हो गई थी।

आर्ट, आर्चेज और तुर्की का टच

घर का एक ऑफिशियल मीटिंग रूम ऊंची छतों, टेराकोटा सोफे, तुर्की कालीनों और गैलरी जैसे आर्टवर्क से सजा है। हरे, पीले, काले रंगों के आर्ट पीस, पीतल की मूर्तियां और लकड़ी के लैंप्स, सब मिलकर आधुनिक और पारंपरिक डिजाइन का सुंदर संगम बनाते हैं। यहां ट्रॉफियां केंद्र में नहीं हैं। यहां माहौल, कहानियां और जी हुई जिदगी की गर्माहट ज्यादा खास है।

sachin-tendulkar-house-inside-tour-bandra-villa

सचिन तेंदुलकर के घर की अनदेखी झलक।

टैरेस: सचिन की जेन डेन

जहां अंदरूनी हिस्से गर्मजोशी का एहसास कराते हैं, वहीं टैरेस शांत, साफ और मॉडर्न है। ग्रे टेक्सचर्ड दीवारें, नीचे से ऊपर आती बेलें और ताड़ के पेड़ों की कतारें एक ऐसा सुकूनभरा ओएसिस बनाती हैं जो बांद्रा की हलचल से अलग है। यही वो जगह है जहां सचिन योग करते हैं, ध्यान लगाते हैं और कभी-कभी अर्जुन के साथ वर्कआउट भी करते हैं।

sachin-tendulkar-house-inside-tour-bandra-villa

सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर के आलीशान बांद्रा मेंशन

एक किचन, जिस पर शेफ भी वाह कहे

अब बात करते हैं उन ऑरेंज कैबिनेट्स की। हां, ऑरेंज। ब्लैक ग्रेनाइट काउंटरटॉप्स और संगमरमर की फ़र्श के साथ यह किचन मॉडर्न, ब्राइट और एकदम जिंदादिल है। बड़े-बड़े खिड़कियां पूरे कमरे को नेचुरल लाइट से भर देती हैं। बिलकुल परफेक्ट जब सचिन कुछ खास बनाने का मन बना लें।

sachin-tendulkar-house-inside-tour

सचिन तेंदुलकर खाना बनाते हुए।

अपनी 25वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर सचिन ने बैट छोड़ मिक्सर उठाया और पूरे परिवार के लिए आम की कुल्फी बनाई। दिल से बनी, घर की बनी, और जायका तो लाजवाब था ही।

यह बाथरूम है या लग्जरी स्पा?

sachin-tendulkar-house-inside-tour-bandra-villa

सचिन तेंदुलकर गर्डनिंग करते हुए।

यह कोई आम बाथरूम नहीं है। ग्रे सिरैमिक टाइल्स, ऊंची लकड़ी की छत और एक जैकुजी, यह ज्यादा स्पा जैसी लगती है। लॉकडाउन में सचिन ने अर्जुन का हेयरकट भी यहीं किया था। दीवारों पर लगी ऐब्स्ट्रैक्ट आर्ट इस कोने को भी गजब का बना देती है।

रुस्तमजी सीजन्स अपार्टमेंट: क्लासी, स्लीक और भावुक

जहां बांद्रा वाला मेंशन क्राउन ज्वेल है, वहीं तेंदुलकरों का 1,600 स्क्वायर फीट का एक अपार्टमेंट भी है—रुस्तमजी सीजन्स, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में। 2018 में 7.15 करोड़ रुपये में खरीदा गया यह अपार्टमेंट अंजलि के नाम पर रजिस्टर्ड है और सचिन के बचपन के घर से ज्यादा दूर नहीं।

sachin-tendulkar-house-inside-tour

सचिन तेंदुलकर

सिंगापुर के डिजाइनर डेविड टे ने इसे डिजाइन किया है। यह अपार्टमेंट मिनिमलिस्ट एलीगेंस और मुंबई की यादों का सुंदर मेल है। इसमें दो कार पार्किंग और 1,459 स्क्वायर फीट का कारपेट एरिया है—शांति भरी शामों और पारिवारिक डिनरों के लिए बिल्कुल उपयुक्त।

घर की धड़कन: सबसे बेहरीन पार्टनरशिप कौन सी

जो चीज इन घरों को खास बनाती है, वो सिर्फ उनकी साइज या डिजाइन नहीं, बल्कि उनके भीतर की कहानी है। अंजलि तेंदुलकर, एक ट्रेन्ड डॉक्टर, जिन्होंने अपने करियर को अपने पति के सपनों के लिए छोड़ दिया। 2013 के विदाई भाषण में सचिन ने कहा था, “तुम मेरी जिदगी की सबसे बेहतरीन पार्टनरशिप हो।” और यही भावना हर कमरे, हर कोने और हर तस्वीर में झलकती है।

sachin-tendulkar-house-inside-tour-bandra-villa-rustomjee-apartment

वो घर जहां क्रिकेट की हस्ती सुकून पाती है ।

एक संयोग से हुई मुलाकात से लेकर मिलकर बनाई गई विरासत तक, इन दीवारों में वो यात्रा दर्ज है। ये याद दिलाता है कि हर लीजेंड के पीछे सिर्फ एक महिला नहीं होती, बल्कि एक पूरा परिवार होता है और एक ऐसा घर, जिसमें प्यार, हंसी और कुछ बेहतरीन डिजाइन चॉइस भरी होती हैं।

फाइनल ओवर: यह सिर्फ एक होम टूर नहीं

sachin-tendulkar-house-inside-tour-bandra-villa-rustomjee-apartment

ये सिर्फ एक मकान नहीं, एक विरासत है जो ईंट और पत्थर में ढली है।

शानदार दरवाजों से लेकर कोजी कॉर्नर्स तक, ट्रॉफियों से लेकर फैमिली रेसिपी तक, सचिन और अंजलि तेंदुलकर के घर सिर्फ संरचनाएं नहीं हैं, ये पत्थर में गढ़ी कहानियां हैं। ये इस बात का प्रमाण हैं कि आप एक ग्लोबल आइकन हो सकते हैं और फिर भी अपने बगीचे में ताड़ के पेड़ के नीचे बैठने का सुख पा सकते हैं।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहा author

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, ... और देखें

End of Article