RVNL Share Price: रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL), जो कि रेलवे मंत्रालय के अधीन एक नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (CPSE) है। इसके शेयरों में सोमवार, 18 अगस्त 2025 को तेजी देखने को मिली। तीन दिनों की गिरावट के बाद PSU शेयर हरे निशान में ट्रेड करता नजर आया। सोमवार सुबह 11 बजे 0.52% तेजी के साथ 325.80 रुपये प्रति शेयर ट्रेड कर रहा था।
RVNL के शेयरों में तेजी (तस्वीर-istock)
नया ऑर्डर मिलने की घोषणा के बाद तेजी
कंपनी ने एक्सचेंजों को सूचित किया कि उसे IRCON इंटरनेशनल लिमिटेड से नया ऑर्डर मिला है, जो विभिन्न सिग्नलिंग, टेलीकम्युनिकेशन और EIMWB मटेरियल्स की सप्लाई से संबंधित है। RVNL को यह ऑर्डर ₹178.64 करोड़ का मिला है, जिसमें 10 नए स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (EI) सिस्टम की स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग शामिल है। इस प्रोजेक्ट को 11 महीनों के भीतर पूरा करना होगा।
शेयर प्राइस अपडेट
BSE पर शेयर ने आज ₹329.20 पर शुरुआत की, जो पिछले क्लोज ₹324.20 से 1.54% ऊपर था। दिन में शेयर ने ₹330.65 का इंट्राडे हाई छू लिया। NSE पर शेयर ₹330 पर खुला (पिछला क्लोज ₹324.10) और ₹330.75 का हाई बनाया। शेयर का 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर ₹619.50 और न्यूनतम स्तर ₹305 है। कंपनी का मार्केट कैप ₹68,180.16 करोड़ है।
तकनीकी स्थिति
फिलहाल RVNL का शेयर 5-दिन, 20-दिन, 50-दिन, 100-दिन और 200-दिन के मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है, जो कमजोर टेक्निकल संकेत दर्शाता है।
शेयर प्राइस हिस्ट्री
- पिछले 3 सालों में 952% का मल्टीबैगर रिटर्न
- 2 सालों में 166% की बढ़त
- लेकिन, 1 साल में 42% की गिरावट
- 2025 में अब तक 23% की गिरावट
RVNL के Q4FY25 के नतीजे
वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में कंपनी की समेकित आय एक साल पहले की समान अवधि के 6,994.31 करोड़ रुपये से घटकर 6,613.90 करोड़ रुपये रह गई। इससे पहले कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में अपने समेकित शुद्ध लाभ में 4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 459.15 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की थी।
(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)
