RVNL Share : लगातार मिल रहे बड़े ऑर्डर, क्या फिर आएगा तूफान; 6 महीने में 45% गिरा, अब RVNL जाएगा 600 पार?

RVNL Share Price: Rail Vikas Nigam Limited (RVNL) को दक्षिण पश्चिम रेलवे से 156 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है। इससे पहले भी कंपनी को 729 करोड़ रुपये का बड़ा प्रोजेक्ट मिला था। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में RVNL के शेयरों में भारी गिरावट आई है। क्या अब इसमें फिर से तेजी आएगी? जानिए मार्केट एक्सपर्ट की राय।

RVNL Share Price Target: रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयरों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है। इसके पीछे की वजह कंपनी को लगातार नए ऑर्डर का मिलना है। गुरुवार को ही RVNL ने जानकारी दी कि उसे दक्षिण पश्चिम रेलवे से 156.36 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) से जुड़ा है, जिसमें 2X25 KV ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन (OHE) और पावर सप्लाई इंफ्रास्ट्रक्चर (PSI) सिस्टम की डिजाइन, सप्लाई, स्थापना, टेस्टिंग और कमीशनिंग शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें इलेक्ट्रिकल जनरल सर्विसेज, इंजीनियरिंग और टेलीकम्युनिकेशन के काम भी होंगे। इस प्रोजेक्ट को 18 महीनों में पूरा किया जाना है।

RVNL Share Price New order of Rs 156 crore, know investment advice  Latest Stock Update

RVNL ने फिर मारी बाज़ी, 156 करोड़ का नया ऑर्डर – क्या अब तेजी आएगी शेयर में?

RVNL को एक दिन पहले भी मिला था बड़ा ऑर्डर

इससे पहले, बुधवार को कंपनी को हिमाचल प्रदेश के सेंट्रल जोन में सप्लाई स्ट्रक्चर के डेवलपमेंट के लिए 729 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था। यह ऑर्डर Revamped Reforms-Based and Results-Linked Distribution Sector Scheme के तहत दिया गया था।

End of Feed