बिजनेस

GST rates: जीएसटी दरों में होगी कटौती! वित्त मंत्री सीतारमण ने दिया बड़ा संकेत

GST rates will be reduced: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संकेत दिया कि जीएसटी दरों को और कम किया जाएगा। सीतारमण के अनुसार, जब 1 जुलाई 2017 को जीएसटी लागू हुआ था, तब राजस्व तटस्थ दर (RNR) 15.8% थी, जो 2023 तक घटकर 11.4% रह गई। जानिए सरकार के नए कर सुधारों और संभावित बदलावों के बारे में।

Image

जीएसटी दरें होंगी कम – सरकार कर ढांचे को सरल बनाने पर काम कर रही है।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

GST rates will be reduced: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को जानकारी दी कि वस्तु एवं सेवा कर (GST) की दरों को और कम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कर दरों और स्लैब को तर्कसंगत बनाने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। सीतारमण के अनुसार, जब 1 जुलाई 2017 को जीएसटी लागू हुआ था, तब राजस्व तटस्थ दर (RNR) 15.8% थी, जो 2023 तक घटकर 11.4% रह गई। उन्होंने कहा कि इसे आगे भी घटाया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

जीएसटी दरों की समीक्षा जारी

वित्त मंत्री ने बताया कि सितंबर 2021 में गठित मंत्रियों के समूह (GoM) ने कर संरचना को तर्कसंगत बनाने को लेकर महत्वपूर्ण कार्य किया है। हालांकि, अब सरकार इसकी समीक्षा कर रही है, जिसके बाद इसे जीएसटी परिषद के समक्ष रखा जाएगा। सीतारमण ने कहा कि सरकार अगली जीएसटी परिषद बैठक में दरों की संख्या, कटौती और संशोधन जैसे मुद्दों पर अंतिम निर्णय लेने के करीब है।

शेयर बाजार पर प्रतिक्रिया

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के सवाल पर सीतारमण ने वैश्विक अनिश्चितताओं का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि बाजार की स्थिरता कई अंतरराष्ट्रीय घटनाओं जैसे लाल सागर में व्यापार सुरक्षा, समुद्री डकैती और वैश्विक संघर्षों पर निर्भर करती है।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में खुदरा निवेश को मिलेगा बढ़ावा

वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे वित्तीय बाजार में स्थिरता और पारदर्शिता बढ़ेगी।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article