RVNL Share Price Target: रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयरों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है। इसके पीछे की वजह कंपनी को लगातार नए ऑर्डर का मिलना है। गुरुवार को ही RVNL ने जानकारी दी कि उसे दक्षिण पश्चिम रेलवे से 156.36 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) से जुड़ा है, जिसमें 2X25 KV ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन (OHE) और पावर सप्लाई इंफ्रास्ट्रक्चर (PSI) सिस्टम की डिजाइन, सप्लाई, स्थापना, टेस्टिंग और कमीशनिंग शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें इलेक्ट्रिकल जनरल सर्विसेज, इंजीनियरिंग और टेलीकम्युनिकेशन के काम भी होंगे। इस प्रोजेक्ट को 18 महीनों में पूरा किया जाना है।
RVNL को एक दिन पहले भी मिला था बड़ा ऑर्डर
इससे पहले, बुधवार को कंपनी को हिमाचल प्रदेश के सेंट्रल जोन में सप्लाई स्ट्रक्चर के डेवलपमेंट के लिए 729 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था। यह ऑर्डर Revamped Reforms-Based and Results-Linked Distribution Sector Scheme के तहत दिया गया था।
RVNL शेयरों पर मार्केट एक्सपर्ट की राय
RVNL के शेयरों ने पिछले 6 महीनों में भारी गिरावट देखी है। मार्केट विशेषज्ञ स्नेहा सेठ ने बताया कि फिलहाल इस स्टॉक में काफी करेक्शन हो चुका है, इसलिए वह इसमें HOLD की सलाह दे रही हैं। शुक्रवार, 7 मार्च 2025 को RVNL के शेयर NSE पर 1.17 फीसदी की तेजी के साथ 341.50 रुपये पर बंद हुए। उन्होंने बताया कि 300 से 305 रुपये के बीच यह स्टॉक मजबूत सपोर्ट ज़ोन में है। जब तक यह 300 रुपये के ऊपर बना हुआ है, तब तक चिंता की कोई बात नहीं है।
। उन्होंने बताया कि 300 से 305 रुपये के बीच यह स्टॉक मजबूत सपोर्ट जोन में है। जब तक यह 300 रुपये के ऊपर बना हुआ है, तब तक चिंता की कोई बात नहीं है।
विशेषज्ञ की निवेश सलाह
HOLD करें RVNL के शेयरों में अभी होल्ड करने की सलाह दी गई है। इसमें उन्होंने 300 रुपये पर स्टॉप लॉस बनाए रखने की बात कही है। वहीं बायिंग जोन को लेकर कहा है कि अगर यह स्टॉक 385-388 रुपये के लेवल को पार कर लेता है, तो इसमें और तेजी देखने को मिल सकती है। RVNL के शेयरों में पिछले कुछ महीनों से तेजी से मुनाफा वसूली हो रही है। 15 जुलाई 2024 को इस शेयर ने 647 रुपये का ऑल-टाइम हाई बनाया था। मौजूदा भाव से यह 45% से अधिक गिर चुका है। हालांकि, नए ऑर्डर्स से स्टॉक में फिर से मजबूती आने की उम्मीद है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
