बिजनेस

Dollar vs Rupee Today Price: डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया ! मगर नहीं जा पाएगा 85-86 के लेवल से ज्यादा नीचे

Dollar vs Rupee Today Price: फाइनेंशियल कंसल्टेंसी कंपनी डेलॉयट की अर्थशास्त्री रुमकी मजूमदार का मानना है कि रुपया अब कुछ सुधरेगा और यह आगामी सप्ताहों में 85 से 86 प्रति डॉलर के बीच रहेगा।

Image

मजबूत होगा रुपया

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • मजबूत होगा रुपया
  • डॉलर के मुकाबले होगा मजबूत
  • 85-86 का लेवल नहीं करेगा पार

Dollar vs Rupee Today Price: फाइनेंशियल कंसल्टेंसी कंपनी डेलॉयट की अर्थशास्त्री रुमकी मजूमदार का मानना है कि रुपया अब कुछ सुधरेगा और यह आगामी सप्ताहों में 85 से 86 प्रति डॉलर के बीच रहेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) लगातार घरेलू मुद्रा को स्थिर रखने पर ध्यान दे रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि आरबीआई के हस्तक्षेप और भारतीय मुद्रा के अन्य मुद्राओं की तुलना में अधिक स्थिर होने के बावजूद रुपया अब 83 के स्तर के स्तर पर नहीं आएगा।

ये भी पढ़ें -

पिछले सप्ताह कहां पहुंचा रुपया

पिछले सप्ताह रुपया गिरकर 86.70 डॉलर प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया था। इसकी वजह विदेशी फंड की निकासी और घरेलू शेयर बाजारों की गिरावट थी जिससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई थी।

करीब दो साल में एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट

गत 13 जनवरी को रुपये में करीब दो साल में एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी और सत्र के अंत में रुपया 66 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.70 के अपने ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुआ था। इससे पहले छह फरवरी, 2023 को रुपये में एक दिन की सबसे बड़ी 68 पैसे की गिरावट आई थी।

मजबूत डॉलर और एफआईआई की निकासी

मजबूत डॉलर और एफआईआई की निकासी के कारण 2024 में रुपये में लगभग तीन प्रतिशत की गिरावट आई है। साल 2025 में अबतक घरेलू मुद्रा में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। शुक्रवार को रुपया 86.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

मजूमदार ने कहा कि मुझे इस बात का पूरा भरोसा है कि छह महीने पहले तक रुपया बेशक 83-84 पर था। लेकिन अब यह 85-86 प्रति डॉलर पर ही स्थिर होगा। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article