दहाड़ा रुपया! डॉलर के सामने आज लगा दी बड़ी छलांग, जानें ताजा रेट

ईरान युद्ध खत्म होने की उम्मीद से रुपये में आज बड़ी तेजी आई है। आने वाले दिनों में यह तेजी बनी रह सकती है।

Dollar Vs Rupee: अमेरिकी डॉलर के सामने आज रुपये ने बड़ी छलांग लगाई है। यह तेजी ईरान युद्ध खत्म होने की उम्मीद से आई है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे ’प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को भी निलंबित कर दिया है। साथ ही दावा किया कि ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते की दिशा में बातचीत में प्रगति हुई है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ’ट्रुथ सोशल’ पर मंगलवार को जानकारी दी कि ईरान के प्रतिनिधियों के साथ एक पूर्ण और अंतिम समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है।

Rupee Jumps

उछला रुपया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत देने के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमत टूटकर 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचने से रुपया मजबूत हुआ है। बता दें कि रुपया बुधवार को 61 पैसे चढ़कर 94.57 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। करेंसी एक्सपर्ट के अनुसार, रुपये पर पड़ रहे भारी दबाव को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) मुद्रा को समर्थन देने के लिए सक्रिय रूप से एक ’अप्रत्यक्ष’ रणनीति भी अपना रहा है।

End of Feed