रुपया धड़ाम! 1 डॉलर की कीमत ₹96 के पार, ईरान संकट और कच्चे तेल ने मचाया हाहाकार

ईरान युद्ध फिर शुरू होने से रुपये पर दबाब बढ़ा है। इसका असर आज दिखाई दे रहा है। रुपये में डॉलर के मुकाबले बड़ी गिरावट है।

Dollar Vs Rupee: अमेरिका और ईरान के बीच फिर युद्ध शुरू होने से कच्चे तेल की कीमत में आग लग गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। इसका असर आज रुपये के एक्सचेंज रेट पर हुआ है। अमेरिकी डॉलर के सामने रुपया टूटकर 96 के पार पहुंच गया है। बता दें कि रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 48 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.16 पर पहुंच गया। एशिया में भू-राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ने से अधिकतर एशियाई मुद्राओं पर दबाव के अनुरूप रुपया कमजोर हुआ है।

RUPEE cRASH

रुपया लुढ़का

इस कारण रुपये में बढ़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि नए सिरे से बढ़े भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और निवेशकों के सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करने से अमेरिकी डॉलर की मांग बढ़ी जिससे रुपये पर दबाव बना। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.95 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में यह टूटकर 96.16 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव की तुलना में 48 पैसे की कमजोरी दर्शाता है।

End of Feed